Home टेक न्यूज़ मौका! ₹3000 तक सस्ते हुए 10001mAh तक की बैटरी वाले Realme के...

मौका! ₹3000 तक सस्ते हुए 10001mAh तक की बैटरी वाले Realme के बेस्ट-सेलिंग 5G फोन, 20 मार्च तक ऑफर

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पॉपुलर ब्रांड Realme ने अमेजन पर अपनी खास ‘realme NARZO Power Days’ सेल का ऐलान कर दिया है। आज यानी 17 मार्च से शुरू हुई इस सेल में ग्राहकों को realme की पॉपुलर NARZO सीरीज के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट दी जा रही हैं।

अगले कुछ दिनों में नए स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने अमेन पर अपनी खास ‘realme NARZO Power Days’ सेल का ऐलान कर दिया है। आज यानी 17 मार्च से शुरू हुई इस सेल में ग्राहकों को पॉपुलर NARZO सीरीज के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट और बाय-बैक डील्स दी जा रही हैं। इन ऑफर्स का लाभ उठाकर आप हजारों रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर्स लिमिटेड टाइम के लिए है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

जानिए मॉडल वाइज डिस्काउंट

इस दौरान realme NARZO 90 5G के 6GB वैरिएंट पर 750 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद यह 16,249 रुपये में उपलब्ध है। जबकि इसका 8GB मॉडल 17,749 रुपये में मिल रहा है। बजट सेगमेंट की बात करें तो realme NARZO 90X 5G पर 500 रुपये का कूपन ऑफर दिया जा रहा है। इससे इसके 4GB वैरिएंट की शुरुआती कीमत मात्र 13,499 रुपये हो गई है। जबकि इसका 6GB वैरिएंट 14,999 रुपये और 8GB वाला वैरिएंट 16,499 रुपये में मिल रहा है। बता दें कि यह सेल 20 मार्च तक चलेगी।

इस फोन पर 3,000 की सीधी बचत

दूसरी ओर सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल realme NARZO Power 5G पर कंपनी 2,000 रुपये के बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का कूपन दे रही है। इसके साथ ग्राहको को फोन पर कुल 3,000 रुपये की सीधी बचत हो जाएगी। इस बम्पर छूट के बाद इसके 128GB वैरिएंट को ग्राहक सिर्फ 24,999 रुपये और 256GB वैरिएंट को 26,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। बता दें कि NARZO Power 5G पर यह खास ऑफर आज यानी 17 मार्च तक ही वैलिड है।

5,000mAh बैटरी से है लैस

अगर realme NARZO Power 5G की बात करें तो इसमें 50MP का एआई प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 10001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W की डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी का पावरफुल 5G प्रोसेसर लगा है। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान काफी स्मूथ एक्सपीरियंस देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN