Home टेक न्यूज़ मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना छुए चलेगा फोन, AI...

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना छुए चलेगा फोन, AI खुद करेगा कॉल और मैसेज, जानिए कैसे काम करेगा ये फीचर

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Claude AI जल्द ही ऐसा फीचर ला सकता है जिससे वह आपके मोबाइल पर कॉल कर सके, मैसेज भेज सके और कई काम खुद कर सके। जानिए कैसे काम करेगा यह नया AI फीचर और क्या हैं इसके फायदे।

सोचिए अगर आपका फोन खुद ही आपके लिए कॉल कर दे, मैसेज भेज दे और आपके काम पूरे कर दे और आपको कुछ करने की जरूरत नहीं पड़े। सुनने में ये फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन अब यह हकीकत बनने जा रहा है। Anthropic का AI असिस्टेंट Claude AI तेजी से स्मार्ट होता जा रहा है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिससे Claude AI सीधे आपके मोबाइल को कंट्रोल कर सकेगा।

इस फीचर के जरिए AI न सिर्फ कॉल कर पाएगा बल्कि मैसेज भेजना, कैलेंडर मैनेज करना और कई दूसरे काम भी खुद ही कर सकेगा। अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यह स्मार्टफोन यूज करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। Claude AI के इस नए फीचर को “Phone Use” या “Orbit” कहा जा रहा है, जो अभी टेस्टिंग फेज में है।

इस फीचर के जरिए AI आपके स्मार्टफोन पर कई काम खुद कर सकेगा, जैसे कॉल करना, मैसेज टाइप करना, कैलेंडर इवेंट बनाना या डिलीट करना और यहां तक कि ऐप्स को कंट्रोल करना भी। यानी अब AI सिर्फ सुझाव नहीं देगा, बल्कि खुद एक्शन लेकर काम भी पूरा करेगा।

कॉल और मैसेज खुद करेगा AI

सबसे बड़ी बात यह है कि Claude AI आपकी जगह कॉल कर सकता है और मैसेज भी भेज सकता है। जैसे अगर आपको किसी को मीटिंग के लिए कॉल करना है, तो AI खुद कॉल कर सकता है या मैसेज भेजकर समय तय कर सकता है। इससे आपका समय बचेगा और कई छोटे-छोटे काम अपने आप हो जाएंगे।

कंप्यूटर भी चला रहा है AI

सिर्फ मोबाइल ही नहीं, Claude AI अब कंप्यूटर भी कंट्रोल कर सकता है। यह माउस मूव करना, ऐप खोलना, वेबसाइट ब्राउज़ करना और फॉर्म भरना जैसे काम भी कर सकता है बिल्कुल इंसान की तरह। यह AI को एक “डिजिटल असिस्टेंट” से आगे ले जाकर “AI एजेंट” बना देता है।

कैसे काम करेगा यह सिस्टम

Claude AI आपके दिए गए कमांड को समझकर खुद ही जरूरी ऐप्स खोलकर काम पूरा करेगा। मान लीजिए आपने कहा कि मुझे कल 5 बजे मीटिंग सेट करनी है, तो AI खुद कैलेंडर में इवेंट बना सकता है, लोगों को मैसेज भेज सकता है और जरूरत पड़े तो कॉल भी कर सकता है। यह अपडेट इसलिए खास है क्योंकि अब AI सिर्फ जवाब देने वाला टूल नहीं रहेगा, बल्कि काम करने वाला असिस्टेंट बन जाएगा। यह आपको रोजमर्रा के कामों से छुटकारा दिला सकता है और आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN