Home  लाइफस्टाइल समाचार मुकेश अंबानी, एलन मस्क जैसे सफल लोग सुबह अपनाते हैं ये 5...

मुकेश अंबानी, एलन मस्क जैसे सफल लोग सुबह अपनाते हैं ये 5 आदतें! आप भी जानें और बांध लें गांठ

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जिंदगी में सफलता पानी है, तो आराम का त्याग करना पड़ता है। दुनिया के सफल लोग कोई अलग स्ट्रैटजी नहीं अपनाते हैं बल्कि उन्होंने कुछ नियम बनाए हुए हैं, जो फॉलो करते हैं। उनकी कुछ आदतें हैं, जिनकी वजह से वह सफल बने हैं। चलिए सफल व्यक्तियों एलन मस्क और मुकेश अंबानी की खास 5 आदतों के बारे में बताते हैं।

सक्सेसफुल लोग कोई अलग स्ट्रैटजी नहीं अपनाते हैं बल्कि उनकी कुछ आदतें हम सभी लोगों से अलग होती हैं। जैसे हम अपनी नींद और आलस की वजह से सुबह नहीं उठ पाते लेकिन सक्सेसफुल लोग सुबह जल्दी उठकर अपना काम शुरू कर देते हैं और पूरे दिन का प्लान तय कर लेते हैं। दुनिया के सफल लोगों में से एक बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी अपने सक्सेसफुल करियर और खास फैसलों के लिए जाने जाते हैं। दोनों ही शख्सियत किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में नाम बनाया है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो को शिखर तक पहुंचा दिया है, तो वही एलन मस्क को भविष्य का भगवान कहा जाता है। दोनों ही व्यक्तियों की सुबह की आदतें थोड़ी मिलती-जुलती है और हमें लगता है कि ज्यादातर सफल लोग भी यही आदतें अपनाते हैं। अगर आप भी सफल होना चाहते हैं, तो इन आदतों को जिंदगीभर के लिए गांठ बांध लें

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या हैं मुकेश अंबानी और एलन मस्क की सुबह की 5 आदतें-

मुकेश अंबानी की आदतें क्या हैं-

1- सुबह जल्दी उठना

मुकेश अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वह सुबह 5-6 बजे तक उठ जाते हैं। ये उनके अनुशासित जिंदगी का खास हिस्सा है, जो हमेशा से चलता आ रहा है। उन्हें सुबह उठने की अब आदत हो चुकी है।

2- योग-मेडिटेशन

फोकस को बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिर मुकेश अंबानी आधे-1 घंटे तक योग, मेडिटेशन और सूर्य नमस्कार करते हैं। योगा करने से आपका शरीर फिट रहेगा और मन को शांति मिलेगी।

3- प्लानिंग

मुकेश अंबानी सुबह पहले ये देख लेते हैं कि क्या चल रहा है और अब आगे क्या करना है। वह सुबह प्लानिंग बना लेते हैं, जिससे दिन का समय ये सोचने में बर्बाद न हो कि क्या करना है।

4- हेल्दी नाश्ता

सक्सेस के लिए सिर्फ काम-मेहनत ही नहीं आपकी मानसिक-शारीरिक सेहत भी ठीक होनी चाहिए। मुकेश अंबानी हेल्दी रहने के लिए सुबह सादा नाश्ता खाते हैं, जिसमें वह गुजराती डिशेज को शामिल करते हैं।

5- लिस्ट बनाते हैं

ज्यादातर सक्सेसफुल लोग अपने साथ हमेशा एक कॉपी-पेन रखते हैं और खास चीजों को उसमें नोट कर लेते हैं। जैसे मान लीजिए कोई आइडिया या काम का तरीका समझ आया तो लिख लिया, ऐसे में आप उसे भूलेंगे नहीं और ये आगे के लिए अच्छा होगा। बिजनेसमैन भी यही करते हैं, इससे उन्हें काम पर ध्यान देने में सहूलियत होती है।

एलन मस्क की आदतें क्या हैं-

1- वेकअप टाइम

एलन मस्क ने Space X का गठन किया जो लॉन्च व्हीकल और स्पेस क्राफ्ट बनाती है। उन्होंने दिन-रात मेहनत कर अपना नाम बनाया। एलन मस्क रात में कितनी देर तक भी काम करें लेकिन सुबह 7 बजे सोकर उठ जाते हैं। ये उनके डेली रूटीन का हिस्सा है।

2- शॉवर लेते हैं

उठने के बाद एलन मस्क का दूसरा काम होता है, शॉवर लेना। उनका मानना है कि सुबह उठकर जब आप नहाकर फ्रेश हो जाते हो, तब ज्यादा प्रोडक्टिव चीजें कर पाते हो। बिना नहाए उन्हें काम करने में आलस लगता है।

3- नाश्ता छोड़ देते हैं

एलन मस्क टाइट को बचाने के लिए नाश्ता स्किप कर देते हैं। वह सिर्फ नाश्ते के लिए खासतौर पर नहीं बैठते हैं, बल्कि चलते-फिरते हेल्दी ड्रिंक्स और अन्य चीजें खा लेते हैं। उनका मानना है कि नाश्ता करने बैठेंगे तो समय बर्बाद हो जाएगा।

4- ईमेल का रिप्लाई

एलन मस्क 30 मिनट का टाइम अपने जरूरी ईमेल्स को चेक करने और उनका जवाब देने में देते हैं। ऐसे आप भी अपना समय तय कर किसी काम को फिक्स कर सकते हैं। ऐसा करने से वह हर चीज से अपडेट हो जाते हैं और जरूरी चीजों को आगे के लिए प्रॉसेस में डाल देते हैं।

5- 5-मिनट टाइम ब्लॉकिंग

एलन मस्क का मानना है कि 1 सेकेंड भी कीमती होता है और यही कारण है कि वह 5-मिनट टाइम ब्लॉकिंग रूटीन अपनाते हैं। वह अपने पूरे दिन को 5-5 मिनट वाले स्लॉट्स में प्लान करते हैं। ऐसा करने से वह हर काम को प्रेशर के साथ करते हैं और सभी काम को प्राथमिकता देते हुए पूरा भी कर लेते हैं। ऐसा करने से उनका समय भी बचता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN