Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/swrddsdfyfdddfgrtfdtgffsfgft_1772416008295_1772416013932.jpgप्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म द ब्लफ के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी प्रियंका की फिल्म और उनकी परफॉरमेंस की तारीफ कर दी है। महेश बाबू ने कहा कि एक्ट्रेस हर कसौटी पर खरी उतरती हैं।
प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस की तारीफ हो रही है। अब साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू भी प्रियंका की परफॉरमेंस से खुश हो गए हैं। एक्टर ने ट्वीट कर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। साथ ही फिल्म द ब्लफ को शानदार बताया। महेश बाबू के इस तारीफ से भरे पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं। खास बात ये है कि महेश बाबू अपनी फिल्म वाराणसी में प्रियंका के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
महेश बाबू ने की प्रियंका की तारीफ
महेश बाबू ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द ब्लफ देखने के बाद ट्वीट किया। एक्टर ने लिखा, ‘द ब्लफ एक शानदार तरीके से बनाई गई फिल्म है जिसमें मजेदार एक्शन और इमोशन हैं। प्रियंका चोपद अपनी दमदार परफॉरमेंस हर चैलेंज को पार कर देती हैं। फिल्म की टीम को शानदार काम के लिए खूब प्यार।
यूजर्स रिएक्शन
महेश बाबू के इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने द ब्लफ की एपिक बताया। अन्य यूजर ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा एक्शन सीन्स में कमाल कर रही हैं। एक और यूजर ने फिल्म के इस सुझाव के लिए शुक्रिया कहा है। एक यूजर ने लिखा कि वो प्रियंका के साथ उन्हें वाराणसी में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
काम की हो रही है तारीफ
प्रियंका की फिल्म ब्लफ की बात करें तो ऑडियंस इसे प्राइम वीडियो पर देख सकती है। पिछले हफ्ते ये फिल्म ट्रेंड कर रही थी। प्रियंका को एक्शन अवतार में देखना उनके फैंस को पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स को फिल्म उतनी खास नहीं लगी। लेकिन प्रियंका अपने काम के लिए तारीफें बटोर रही हैं।
वाराणसी का इंतजार
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू आने वाले दिनों में राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी में नजर आने वाले हैं. पिछले साल एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया था. इस दौरान प्रियंका भी वहां मौजूद थीं. एक्ट्रेस ने महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर एक्साइटेड हैं. ये फिल्म एक्ट्रेस के लिए खास होने वाली है. वहीं कुछ फैंस उन्हें हिंदी फिल्मों में भी वापसी करते देखना चाहते हैं. पहले एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा में नजर आने वाली थीं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं. लेकिन ये फिल्म फिलहाल के लिए बंद हो गई है. प्रियंका को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार हो रहा है.
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


