Home मनोरंजन समाचार महिला जासूस पकड़ने पर होता है कैसा बर्ताव? कर्नल भूपिंदर शाही बोले-...

महिला जासूस पकड़ने पर होता है कैसा बर्ताव? कर्नल भूपिंदर शाही बोले- बहुत गंदा, मैं लेडी को नहीं भेजूंगा

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/dhurandhar_2_spy_story_1775052184872_1775052185031.jpg

धुरंधर 2 फिल्म में आदित्य धर को मिलिट्री से जुड़ी जानकारी देने वाले कर्नल भूपिंदर शाही ने एक पॉडकास्ट में फीमेल स्पाई पर बात की। उन्होंने बताया कि मुस्लिम देश में महिला का पकड़ा जाना कितना खतरनाक हो सकता है।

धुरंधर 2 की रिलीज के बाद पूरे भारत की दिलचस्पी एजेंट्स और स्पाई में बढ़ गई है। फिल्म में मिलिट्री कंसल्टेंट के तौर पर काम करने वाले भूपिंदर शाही ने सेना से जुड़े कई सीक्रेट्स एक पॉडकास्ट में साझा किए। उन्होंने बताया कि अगर एक फीमेल सैनिक या स्पाई पकड़ जाती है तो दुश्मन देश किस लेवल का टॉर्चर कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह लीडर हों तो महिलाओं को युद्ध पर नहीं भेजेंगे। इसकी वजह भी बताई।

पाकिस्तान से निकाली थी बढ़िया जानकारी

भूपिंदर शाही श्लोका के पॉडकास्ट पर थे। उनसे पूछा गया कि फीमेल स्पाई के साथ कैसा बर्ताव होता है। उन्होंने कहा, ‘यह दुखद है। इसे डिसकस करना अच्छा नहीं है। मैं एक लेडी अफसर को जानता हूं जिसने बढ़िया काम किया। अब वह जिंदल के साथ काम कर रही है। वह मिलिट्री इंटेलिजेंस अफसर (MI) में थी। उसने बहुत अच्छा काम किया। पाकिस्तानी अफसरों से हनी ट्रैप के जरिये बहुत अच्छी इन्फॉर्मेशन निकालकर दी थी। मेरे ग्रुप की एक महिला ने उनके लैपटॉप और सिस्टम में सेंध लगाई और काफी डेटा लाकर दिया।’

महिलाएं जाएं तो मुश्किल होगा

शाही इसके बाद बोले, ‘बहुत कुछ है। बहुत चीजें मैं आपको बता नहीं सकता। ये सब हो रहा है और होता है, होता रहेगा। बहुत पॉलिश्ड और सोफिस्टिकेडेट तरीके से होगा।’ जब उनसे पूछा गया कि महिलाओं के साथ डीलिंग कैसे होती है? इस पर भूपिंदर शाही ने जवाब दिया, ‘मैं आपको एक रीसेंट उदाहरण दूंगा। अभी कुवैत में एक प्लेन क्रैश हुआ जिसमें लेडी पायलट पैराशूट से गिरी। सोचिए अगर दुश्मन देश में गिरी होती तो क्या हुआ होता? अभी तक इंडियन आर्मी और नेवी की महिलाएं युद्ध में नहीं जा रही हैं। पर अगर जाएं तो उनके लिए मुश्किल होगा।’

घृणित हो सकता है महिलाओं का टॉर्चर

शाही बोले, ‘महिलाओं को टॉर्चर किया जाएगा। मैं और शब्द यूज नहीं करना चाहता। महिलाएं शार्प होती हैं, इंटेलिजेंट होती हैं। ड्रोन, मिसाइल सब यूज कर सकती हैं लेकिन अगर मैं लीडर हूं तो मैं ऐसे युद्ध में अपने देश की महिलाओं को नहीं भेजूंगा। क्योंकि यह बहुत घृणित हो सकता है। उन्होंने हमारे इतने सारे फौजियों के साथ किया हुआ है। हमने तो झेला है।

बुरी तरह होता टॉर्चर

शाही बोले, ‘मान लीजिए अगर कोई महिला युद्ध के दौरान POW (प्रिजन ऑफ वॉर) हो जाती है तो सोचिए क्या नतीजे हो सकते थे। वे आपको वीडियोज भेजेंगे। सोशल मीडिया है, वो होगा आपके साथ। वे नेकेड करते हैं, बुरी तरह टॉर्चर करेंगे। दुश्मन के लिए वे लोग कुछ नहीं सोचते। लेडी है तो और गुस्सा आता है कि एक महिला कैसे ये काम कर सकती है। वे मुस्लिम देश के लोग हैं। उन्हें कभी ये पसंद नहीं आएगा कि अच्छा तुम हम पर अटैक करने की कोशिश कर रही थी। हम तुम्हें सबक सिखाएंगे।’

डिसक्लेमर: इस आर्टिकल में लिखी गई बातें पॉडकास्ट में कर्नल भूपिंदर शाही (भूतपूर्व) के बयान पर ली गई हैं। लाइव हिंदुस्तान इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN