Home  लाइफस्टाइल समाचार महाशिवरात्रि 2026: क्या आपने कभी खाई है साबूदाना की रसमलाई? व्रत के...

महाशिवरात्रि 2026: क्या आपने कभी खाई है साबूदाना की रसमलाई? व्रत के लिए सीखें रेसिपी!

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Mahashivratri 2026 Special Recipe: महाशिवरात्रि का व्रत आ रहा है तो इस बार आप ये फलाहारी रसमलाई बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये बनाने में भी मुश्किल नहीं है और इतनी टेस्टी बनती हैं कि आप उपवास के अलावा भी इसे बार-बार बनाएंगी।

व्रत कोई भी हो साबूदाना से बनी डिशेज सबसे ज्यादा खाई जाती हैं। चटपटे में खिचड़ी या टिक्की तो वहीं मीठे में खीर। लेकिन क्या आप जानती हैं कि साबूदाना से बहुत ही टेस्टी रसमलाई भी बनाई जा सकती है? जी हां, अगर आपने अभी तक ये ट्राई नहीं की है तो जरूर करें। क्योंकि ये इतनी क्रीमी और स्वादिष्ट बनती है कि आपको नॉर्मल रसमलाई जैसी ही लगेगी। वैसे भी महाशिवरात्रि का व्रत आ रहा है तो इस बार आप ये फलाहारी रसमलाई बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये बनाने में भी मुश्किल नहीं है और इतनी टेस्टी बनती हैं कि आप उपवास के अलावा भी इसे बार-बार बनाएंगी। इंस्टाग्राम पर निहारिका गुप्ता ने इस रेसिपी को शेयर किया है। आइए जानते हैं।

साबूदाना रसमलाई बनाने के लिए सामग्री

महाशिवरात्रि पर फलाहारी साबूदाना रसमलाई बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- साबूदाना (1 कप), पानी (1 कप), चीनी का पाउडर यानी बूरा (4 चम्मच), मिल्क पाउडर (4 चम्मच), दूध (1 लीटर), चीनी (1/3 कप), इलायची पाउडर, केसर के धागे (5-7), गार्निशिंग के लिए पिस्ता।

साबूदाना रसमलाई बनाने की विधि

व्रत में कुछ टेस्टी सा खाना है या फिर भोग के लिए भी आप फटाफट साबूदाना रसमलाई बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले साबूदाना को पानी में रगड़ते हुए अच्छी तरह साफ कर लें। लगभग 3-4 बार इसे जरूर धोएं। अब साबूदाना को पानी में भिगोकर रख दें। कम से कम 1 घंटे इसे भिगोकर जरूर रखना है।

साबूदाना हल्का फूल जाए तो इसमें मिल्क पाउडर और चीनी का पाउडर मिलाएं और सभी चीजों को मिक्सर में डालकर पीस लें। एक पेस्ट सा बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आटे की तरह अच्छे से गूंथ लें। अब इसकी छोटी-छोटी बॉल्स (गोलियां) बनाकर रेडी कर लें। जरूरत पड़े तो हाथों पर थोड़ा सा तेल या घी भी लगा सकती हैं।

अब एक कढ़ाही में दूध उबलने के चढ़ा दें। इसमें चीनी और केसर के धागे एड करें। खुशबू और फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर भी मिला सकती हैं। दूध को लगभग 5-7 मिनट के लिए पकाना है। इसके बाद धीरे-धीरे तैयार की हुई साबूदाना की बॉल्स को दूध में डालें। इन्हें तुरंत ना चलाएं वरना ये फट भी सकती हैं। इन्हें आपको दूध में लगभग 7-8 मिनट के लिए कुक होने देना है।

ये हल्की सी पारदर्शी और सॉफ्ट होना शुरू हो जाएं तो गैस बंद कर दें। ऊपर से गार्निशिंग के लिए पिस्ता या अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स की कतरन एड कर सकती हैं। ये रसमलाई ठंडी-ठंडी काफी टेस्टी लगती है इसलिए फ्रिज में कुछ देर रखने के बाद ही सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN