Home व्यापार समाचार महारत्न कंपनी को 7166 करोड़ रुपये का मुनाफा, कंपनी ने किया तीसरे...

महारत्न कंपनी को 7166 करोड़ रुपये का मुनाफा, कंपनी ने किया तीसरे डिविडेंड का ऐलान

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महारत्न कंपनी कोल इंडिया को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7166 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी हर शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड देगी।

महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 7166 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कोल इंडिया का प्रॉफिट 16 पर्सेंट घटा है। कोल इंडिया लिमिटेड को पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 8491 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। महारत्न कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 419.10 रुपये पर बंद हुए हैं।

हर शेयर पर 5.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए हर शेयर पर 5.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड डिक्लेयर किया है। यह वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरा अंतरिम डिविडेंड है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी 2026 फिक्स की है। कंपनी डिविडेंड का भुगतान 13 मार्च को या इससे पहले कर देगी। कोल इंडिया ने अगस्त 2025 में 5.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। इसके बाद कंपनी ने नवंबर 2025 में 10.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया।

34924 करोड़ रुपये रहा कंपनी का रेवेन्यू
कोल इंडिया का रेवेन्यू दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 5 पर्सेंट घटकर 34,924 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 36,858 करोड़ रुपये था। 2391 करोड़ रुपये की अदर इनकम को जोड़कर कंपनी की टोटल इनकम तिमाही के दौरान 37,316 करोड़ रुपये रही है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 39,002 करोड़ रुपये थी। टैक्स भुगतान से पहले कोल इंडिया का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 9,473 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में टैक्स भुगतान से पहले कंपनी का मुनाफा 11,792 करोड़ रुपये था।

213% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 213 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कोल इंडिया के शेयर 12 फरवरी 2021 को 133.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2026 को 419.10 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कोल इंडिया के शेयरों में 151 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 98 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 16 पर्सेंट की तेजी आई है। कोल इंडिया लिमिटेड का मार्केट कैप गुरुवार 12 फरवरी 2026 को 2,58,279 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN