Home राष्ट्रीय समाचार मणिपुरी फ़ीचर फ़िल्म ‘बूंग’ ने बाफ़्टा अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

मणिपुरी फ़ीचर फ़िल्म ‘बूंग’ ने बाफ़्टा अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

8
0

Source :- BBC INDIA

मुकुल रॉय

इमेज स्रोत, Sanjay Das

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का रविवार देर रात निधन हो गया है.

रॉय 71 साल के थे. कई तरह की
बीमारियों के कारण वह लंबे समय से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे.

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि
रॉय का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ.

वह लंबे समय से बीमार थे और अक्सर
अस्पताल आते-जाते थे. उनके निधन की ख़बर मिलते ही उनके घर के सामने पार्टी के
कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता ने बताया
कि रॉय का शव दोपहर क़रीब 12 बजे विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा. वहां विधानसभा
अध्यक्ष समेत तमाम लोग उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

इसके बाद शव को उत्तर 24 परगना ज़िले
के कांचरापाड़ा स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा.

रॉय साल 2021 के विधानसभा चुनाव में
बीजेपी के टिकट पर कृष्णनगर उत्तर सीट से जीते थे. बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में
लौट आए थे. लेकिन विधायक पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया था.

वह साल 2012 में केंद्र की तत्कालीन
यूपीए सरकार में क़रीब छह महीने तक रेल मंत्री रहे थे.

अभिषेक बनर्जी ने जताया शोक

रॉय के निधन पर टीएमसी सांसद अभिषेक
बनर्जी ने संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि बंगाल के राजनीतिक इतिहास का एक दौर
समाप्त हो गया.

उन्होंने कहा, “वह व्यापक अनुभव वाले वरिष्ठ नेता थे. उनके
योगदान ने बंगाल की सार्वजनिक और राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण फेज़ को आकार
देने में अहम भूमिका निभाई.”

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सार्वजनिक
जीवन के प्रति मुकुल रॉय की प्रतिबद्धता को सम्मान के साथ याद किया जाएगा.

SOURCE : BBC NEWS