Source :- LIVE HINDUSTAN
भारत में Nothing और CMF ब्रैंड के नाम पर बड़ी संख्या में नकली प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, जिस पर कंपनी ने ग्राहकों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। दिल्ली पुलिस ने 1100 से ज्यादा फेक यूनिट जब्त की हैं।
ब्रिटेन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। कंपनी का कहना है कि मार्केट में बड़ी संख्या में ऐसे नकली प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, जिन पर Nothing और उसके सब-ब्रैंड CMF by Nothing की ब्रैंडिंग का गलत इस्तेमाल किया गया है। ये फेक डिवाइस और एक्सेसरीज ना सिर्फ ऑफलाइन मार्केट्स में बल्कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों के लिए असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो रहा है।
सम्बंधित सुझाव
नकली प्रोडक्ट्स से जुड़ा मामला ऐसे समय पर सामने आया है जब Nothing भारत में तेजी से विस्तार कर रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint Research की भारत स्मार्टफोन मार्केट रिपोर्ट (Q4 2025) के मुताबिक, कंपनी ने देश में साल-दर-साल 32 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। बढ़ती लोकप्रियता के साथ ब्रैंड की मांग बढ़ी है और इसी का फायदा उठाकर फ्रॉड करने वाले नकली प्रोडक्ट्स मार्केट में उतार रहे हैं।
दिल्ली में जब्त किए गए नकली प्रोडक्ट्स
Nothing India के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट Akis Evangelidis ने एक वीडियो में बताया कि पिछले साल के दौरान भारत में नकली प्रोडक्ट्स की संख्या में अचानक बढ़त देखी गई। कंपनी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की ओर से की गई छापेमारी में 1,100 से ज्यादा नकली यूनिट जब्त की गईं। इनमें चार्जिंग एडॉप्टर और ट्रू-वायरलेस इयरबड्स शामिल थे, जिन पर Nothing और CMF की ब्रैंडिंग की गई थी। कुछ प्रोडक्ट्स इतने मिलते-जुलते थे कि पहली नजर में उन्हें असली समझना आसान था, जबकि कुछ ऐसे मॉडल और कलर्स में थे जिन्हें कंपनी ने कभी लॉन्च ही नहीं किया।
सम्बंधित सुझाव
कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे खरीदारी से पहले प्रोडक्ट लिस्टिंग को ध्यान से चेक करें और केवल ऑफीशियल सेलर्स या ऑफीशियल स्टोर से ही सामान खरीदें। Nothing ने यह भी संकेत दिया कि जिन ऑनलाइन लिस्टिंग्स पर बेहद कम रिव्यू हों या जिनकी रेटिंग नकली लगे, उनसे सावधान रहना चाहिए। ग्राहक सीधे कंपनी वेबसाइट पर जाकर भी प्रोडक्ट्स ऑर्डर कर सकते हैं।
कंपनी ने खोला है अपना ब्रैंडेड स्टोर
Nothing ने हाल ही में बेंगलुरु में अपना पहला ब्रैंडेड स्टोर ओपेन किया है और CMF के ऑपरेशन को भारत में एक रजिस्टर्ड एंटिटी के तौर पर ट्रांसफर किया है। कंपनी का कहना है कि वह लॉ इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर नकली प्रोडक्ट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। साथ ही, वह ग्राहकों को जागरूक करने के लिए भी कोशिशें तेज कर रही है जिससे वे सुरक्षित और असली प्रोडक्ट ही खरीदें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


