Home राष्ट्रीय समाचार भारत का ज़िक्र कर पाकिस्तानी पीएम बोले, ‘ट्रंप ने दक्षिण एशिया को...

भारत का ज़िक्र कर पाकिस्तानी पीएम बोले, ‘ट्रंप ने दक्षिण एशिया को बड़ी आपदा से बचाया’

16
0

Source :- BBC INDIA

मध्य-पूर्व में अमेरिकी युद्धपोत

बीबीसी वेरिफ़ाई ने पुष्टि की है कि
एक अन्य अमेरिकी एयरक्राफ़्ट कैरियर मध्य-पूर्व की ओर बढ़ रहा है.

बीबीसी वेरिफ़ाई के मुताबिक़,
बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत यूएसएस
जेराल्ड आर फ़ोर्ड की लोकेशन कुछ समय के लिए मोरक्को के अटलांटिक तट के पास थी.

जिन 48 मिनटों तक उसकी लोकेशन
सार्वजनिक रही, उस दौरान युद्धपोत भूमध्य सागर की ओर
बढ़ता हुआ प्रतीत हुआ. हालांकि, अब तक इस
एयरक्राफ़्ट कैरियर को जिब्राल्टर स्ट्रेट पार कर भूमध्य सागर में प्रवेश करते
नहीं देखा गया है.

जेराल्ड आर फ़ोर्ड से ऑपरेट होने
वाला एक विमान गुरुवार को अटलांटिक की ओर लौटता हुआ ट्रैक किया गया.

सोमवार को बीबीसी वेरिफ़ाई ने एक और
एयरक्राफ़्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन की पहचान शनिवार को ली गई सैटेलाइट
तस्वीरों में की. यह युद्धपोत ओमान के तट से लगभग 700 किलोमीटर दूर और ईरान से
क़रीब 430 मील की दूरी पर था.

बीबीसी वेरिफ़ाई ने बीते कुछ हफ़्तों
में मध्य-पूर्व क्षेत्र में विध्वंसक जहाज़ों, युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों की संख्या में बढ़ोतरी को ट्रैक किया
है.

जेराल्ड आर फ़ोर्ड और अब्राहम लिंकन
दोनों अपने साथ कई गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर युद्धपोतों वाले समूहों का नेतृत्व
करते हैं. इनके संचालन में 5,600 से अधिक
कर्मचारी शामिल हैं और ये दर्जनों विमान लेकर चलते हैं.

मंगलवार को अमेरिकी और ईरानी
अधिकारियों के बीच स्विट्ज़रलैंड में दूसरे दौर की बातचीत हुई. इस बातचीत में कुछ
प्रगति होने की बात कही गई है.

वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि दुनिया को ” शायद
अगले 10 दिनों में” पता चल जाएगा कि अमेरिका ईरान के साथ समझौते पर पहुंचेगा
या सैन्य कार्रवाई करेगा.

SOURCE : BBC NEWS