Home विश्व समाचार भारतवंशी अधिकारी को छोड़, ट्रंप प्रशासन के सफाए की थी तैयारी; एलन...

भारतवंशी अधिकारी को छोड़, ट्रंप प्रशासन के सफाए की थी तैयारी; एलन की हिट लिस्ट

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वाइट हाउस संवाददाता संघ (WHCA) के रात्रिभोज में हथियारों के साथ घुसने की कोशिश करने वाला आरोपी ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाना चाहता था।

वाइट हाउस में शनिवार रात आयोजित डिनर के बीच गोलियां चल गईं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हमले में बाल-बाल बचे। खास बात है कि हमलावर ने एक लिस्ट तैयार की थी, जिनमें उसके निशाने पर मौजूद अधिकारियों के नाम थे। अब चर्चाएं हैं कि इस लिस्ट में FBI यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के प्रमुख काश पटेल का नाम शामिल नहीं था। खुद ट्रंप भी कह चुके हैं कि हमलावर के निशाने पर उनके प्रशासन के अधिकारी थे।

परिवार को भेजा मेनिफेस्टो

हमलावर की पहचान 31 साल के कोल थॉमस एलन के तौर पर हुई है। तीन बंदूकों के साथ जब वह वाइट हाउस पहुंचा, तो उसने पहले ही एक हिट लिस्ट बना ली थी। खबर है कि एलन ने हमले को अंजाम देने से पहले एक मेनिफेस्टो परिवार को भेजा था, जिसमें उसके निशाने पर मौजूद लोगों के नाम लिखे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ट्रंप सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, लेकिन काश पटेल का नाम नहीं था।

क्यों नहीं लिखा FBI चीफ का नाम

एलन ने लिखा था, ‘ऊंचे पद से लेकर निचले पद तक के प्रशासनिक अधिकारी (FBI निदेशक काश पटेल शामिल नहीं।) निशाने पर हैं।’ हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि हमलावर ने अपनी सूची में पटेल का नाम शामिल क्यों नहीं किया था।

क्यों किया हमला

मेनिफेस्टो में एलन ने लिखा था, ‘दूसरा गाल आगे करना तब के लिए होता है जब आप खुद सताए जा रहे हों। मैं वह व्यक्ति नहीं, जिसके साथ डिटेंशन कैंप में बलात्कार हुआ। मैं वह मछुआरा नहीं, जिसे बिना मुकदमे के मार दिया गया। मैं वह स्कूली बच्चा नहीं, जिसे धमाके में उड़ा दिया गया, या वह बच्चा नहीं जो भूख से मर गया, या वह किशोरी नहीं जिसका इस प्रशासन के कई अपराधियों द्वारा शोषण किया गया। जब कोई और प्रताड़ित हो रहा हो, तब दूसरा गाल आगे करना ईसाई व्यवहार नहीं है; यह अत्याचारी के अपराधों में शामिल होने जैसा है।’

अधिकारी थे निशाने पर

ट्रंप ने रविवार को कहा कि वाइट हाउस संवाददाता संघ (WHCA) के रात्रिभोज में हथियारों के साथ घुसने की कोशिश करने वाला आरोपी ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाना चाहता था। उसके परिवार ने पहले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने इसे लेकर चिंता जताई थी। ‘फॉक्स न्यूज चैनल’ से बातचीत में ट्रंप ने बताया कि आरोपी के परिवार ने कनेक्टिकट पुलिस को पहले ही सचेत किया था। यह घटना शनिवार रात वाशिंगटन के प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह के दौरान हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

न्याय विभाग के कार्यवाहक प्रमुख टोड ब्लैंच ने बताया कि आरोपी ट्रेन से कैलिफोर्निया से वाशिंगटन आया था और कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही उस होटल में ठहरा था, जहां यह समारोह आयोजित किया गया था। जांच एजेंसियों ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच और उसके लिखित नोट के आधार पर प्रारंभिक रूप से माना है कि वह समारोह में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाना चाहता था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN