Home  लाइफस्टाइल समाचार बिना डीप फ्राई किए पाएं पकोड़ों जैसा क्रंच ! घर पर बनाएं...

बिना डीप फ्राई किए पाएं पकोड़ों जैसा क्रंच ! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रिस्पी तवा गोभी फ्राई

30
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gobhi Tawa Fry Recipe : शाम की चाय हो या दाल-चावल के साथ किसी ‘साइड डिश’ की तलाश, क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई एक बेहतरीन स्टार्टर या साइड डिश है। आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है गोभी तवा फ्राई की रेसिपी स्टेप-बाय-स्टेप।

Gobhi Tawa Fry Recipe : अगर आप रोज-रोज वही पुरानी रेसिपी से बनने वाली आलू गोभी को खाकर बोर हो चुके हैं तो आज कुछ नया ट्राई करते हैं। पेश है क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई। गोभी की यह सब्जी बाहर से एकदम कुरकुरी और अंदर से मसालों के स्वाद से भरपूर है। खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा तेल लगता है और न ही घंटों की मेहनत। शाम की चाय हो या दाल-चावल के साथ किसी ‘साइड डिश’ की तलाश, क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई एक बेहतरीन स्टार्टर या साइड डिश है। आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है गोभी तवा फ्राई की रेसिपी स्टेप-बाय-स्टेप।

क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई बनाने के लिए सामग्री

– 1 मीडियम साइज फूलगोभी (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)

-3 बड़े चम्मच बेसन

-2 बड़े चम्मच चावल का आटा

-1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

– 1/4 चम्मच हल्दी

-1 चम्मच धनिया पाउडर

-1/2 चम्मच गरम मसाला

-1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू का रस

-नमक स्वादानुसार

-2 बड़े चम्मच तेल

-बारीक कटा हरा धनिया

क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई बनाने का तरीका

क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को ब्लांच करें। इसके लिए सबसे पहले गोभी के टुकड़ों को गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 5 मिनट उबाल लें। ऐसा करने से गोभी हल्की नरम होने के साथ साफ भी हो जाएगी। हालांकि ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि गोभी को पकाकर पूरी तरह गलाना नहीं है। इसके बाद गोभी का पानी छानकर गोभी को सुखा लें।

मैरिनेशन की कोटिंग तैयार करें

अब एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी सूखे मसाले डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। पेस्ट ऐसा होना चाहिए जो गोभी पर अच्छी तरह चिपक जाए। तैयार पेस्ट में गोभी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर टुकड़ा मसाले से ढक जाए। गोभी को 10 मिनट मेरिनेट करने के लिए छोड़ दें।

गोभी को करें तवा फ्राई

एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करके उस पर 2 चम्मच तेल फैलाएं। इसके बाद मेरिनेट किए हुए गोभी के टुकड़ों को तवे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखते हुए मीडियम आंच पर तब तक सेकें जब तक नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए। ऊपर से थोड़ा तेल और डालकर पलटते हुए दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी होने तक सेकें। अगर आप गोभी फ्राई को और भी चटपटा बनाना चाहते हैं, तो सर्व करने से पहले ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। आखिर में गोभी फ्राई को हरा धनिया काटकर गार्निश कर दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN