Home  लाइफस्टाइल समाचार बिना गैस और कम पानी में बनाएं टेस्टी ढाबा स्टाइल तड़का दाल,...

बिना गैस और कम पानी में बनाएं टेस्टी ढाबा स्टाइल तड़का दाल, शेफ कुणाल कपूर ने बताई ईजी ट्रिक

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दाल तड़का आपने खूब खाई होगी लेकिन क्या कभी बिना गैस जलाए इसे बनाया है। शेफ कुणाल कपूर ने बिना गैस जलाए ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने का आसान तरीका बताया है। चलिए आपको ये ट्रिक बताते हैं।

Dhaba Style Dal Tadka: ढाबा का खाना लगभग सभी ने खाया होगा और वहां की तड़का वाली दाल का स्वाद भी आपकी जुबान पर होगा। हम लोग जब भी ढाबे पर खाना खाने जाते हैं, तो वहां की स्पेशल तड़का दाल जरूर ऑर्डर करते हैं, उस दाल में अलग स्वाद और सोंधी सी खुशबू होती है। वही दाल घर पर बनाने में वैसा स्वाद नहीं मिलता लेकिन क्या आप सही तरीके से बना रहे हैं। शेफ कुणाल कपूर ने ढाबा स्टाइल तड़का दाल बनाने का तरीका बताया है और वो भी बिना गैस जलाए। जी हां, बिना गैस और कम पानी में आप ढाबा स्टाइल तड़का दाल मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आखिर कैसे बिना गैस के इस दाल को बनाना है।

दाल तड़का बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स-

बिना छिलका मूंग दाल – ¼ कप

बिना छिलका मसूर दाल– ¼ कप

हरी मिर्च (कटी हुई) – 2

अदरक (कटा हुआ) – 2 चम्मच

लहसुन (कटा हुआ) – 2 चम्मच

प्याज (कटा हुआ) – ¼ कप

टमाटर (कटा हुआ) – ¼ कप

हल्दी – ½ चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

पानी – 2 कप

तड़का के लिए- 1 चम्मच घी, 1 चम्मच जीरा, लाल मिर्च पाउडर।

बनाने की विधि

सबसे पहले तो आपको मूंग की दाल और मसूर की दाल को बराबर मात्रा में रातभर भिगोकर रखना है। फिर इसका पानी हटाकर साफ पानी से धोएं और माइक्रोवेव फ्रेंडली बाउल में रखें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, प्याज, लहसुन, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, 2 कप पानी डाल दें। अब इसके बाद आपको माइक्रोवेव में टॉप पावर लेवल सेलेक्ट करना है और 25 मिनट का टाइमर सेट करना है। बस 25 मिनट के बाद आपकी दाल बनकर रेडी हो जाएगी। अब ये दाल आपको थोड़ी खड़ी लग रही होगी, तो उसके लिए मथनी से इसे 2-3 मिनट तक मथ लें। ऐसा करने से दाल भी खड़ी नहीं रहेगी और प्याज-टमाटर भी गल जाएगा।

तड़का कैसे बनाएं

बिना गैस जलाए माइक्रोवेव में आप दाल तो बना सकते हैं लेकिन अब तड़का कैसे लगाएं। इसका तरीका भी शेफ ने बताया है। उन्होंने छोटी माइक्रोवेव फ्रेंडली कटोरी में घी और जीरा डालना है और ओवन में फुल पावर लेवल के साथ 3 मिनट टाइम सेट करके रखना है। बस तड़का तैयार हो जाएगा, फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दें और दाल में छौंका लगा दें।

कुकिंग टिप्स- शेफ का कहना है कि अगर आपकी दाल ज्यादा गाढ़ी या कम पकी हो, तो थोड़ा पानी और डालकर 4-5 मिनट तक फिर से पकाएं। ऐसा करने से दाल परफेक्ट बन जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN