Home मनोरंजन समाचार ‘बहुत हंगामा होगा’, सरके चुनर के राइटर नहीं लिखना चाहते थे वो...

‘बहुत हंगामा होगा’, सरके चुनर के राइटर नहीं लिखना चाहते थे वो बोल, डायरेक्टर को दी थी चेतावनी

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/20/1200x900/sarke_chunah_gaana_1774013338646_1774013512162.png

नोरा फतेही का गाना सरके चुनर सरके पर बवाल होने के बाद गाने को बैन कर दिया गया है। गाने को यूट्यूब से हटा भी दिया गया है। अब गाने के गीतकार ने गाने को लेकर अपनी राय सामने रखी हैं। उन्होंने कहा कि वो ये हिंदी में नहीं लिखना चाहते थे। उन्होंने डायरेक्टर को चेतावनी भी दी थी। 

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर सरके’ के हिंदी वर्जन पर काफी बवाल मचा था। इस गाने के बोल काफी अश्लील थे। गाने पर मचे बवाल के बाद सरकार की तरफ से गाने को बैन कर दिया गया और इस गाने को यूट्यूब से भी हटा लिया गया है। गाने पर मचे बवाल के बाद नोरा फतेही और गाने के गीतकार रकीब आलम ने अपने आप को गाने से अलग कर लिया था। अब रकीब आलम का कहना है कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को इस गाने को लेकर चेतावनी दी थी।

गाने के राइटर नहीं करना चाहते थे अनुवाद

‘सरके चुनर सरके’ संजय दत्त की साउथ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ फिल्म का गाना था। इस गाने को साउथ की भाषा से हिंदी में ट्रान्सलेट किया गया था। गाने के राइटर रकीब आलम ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में कहा कि वो नहीं चाहते थे गाने को हिंदी में ट्रान्सलेट करना, लेकिन केडी के डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें गाने का ट्रान्सलेशन ही चाहिए।

रकीब आलम ने कहा कि उन्हें सरके चुनर सरके के बोल पसंद नहीं आए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि अगर गाना रिलीज होगा तो बहुत हंगामा होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि वो वही लिरिक्स लिखेंगे जो उनकी छवि को सूट करे। लेकिन केडी के डायरेक्टर ने रकीब से कहा कि वो इस गाने का शब्द-दर-शब्द हिंदी में अनुवाद चाहते हैं।

गाने का दूसरा वर्जन भी लिखा गया था

रकीब ने कहा कि उन्होंने केडी के डायरेक्टर से कहा, “तो मैंने कहा कि ये लिरिक्स नहीं हैं, ये अनुवाद है, आप किसी और से अनुवाद करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपने गाना लिखा है, तो मैं किसी और से कैसे छठा गाना लिखने को कह सकता हूं? मैंने कहा कि मैं इसे अपने तरीके से लिखूंगा। मैंने एक वर्जन लिखकर उन्हें भेजा भी था। उन्होंने कहा कि उन्हें लिरिक्स का लाइन बाय लाइन और शब्द-दर-शब्द अनुवाद चाहिए। मैंने कहा मैं नहीं करूंगा। आप किसी और से कह दें इसे लिखने के लिए।”

डायरेक्टर को दी थी चेतावनी

गीतकार ने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, “मैंने ये भी कहा कि ये गाना चलेगा नहीं। बहुत ही हंगामा होगा। इसके बहुत बुरे परिणाम होंगे। तो उन्होंने कहा कि वो मैनेज कर लेंगे और उन्होंने मुझसे चिंता न करने के लिए कहा।”

5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

केडी-द डेविल की बात करें तो फिल्म को डायरेक्टर प्रेम ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN