Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/19/1200x900/awez_nagma_1773928543045_1773928546269_1773928579955.pngबिग बॉस में नजर आए आवेज दरबार ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। उनके जन्मदिन की तस्वीरों से उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर गायब दिखीं। ऐसे में दोनों की ब्रेकअप की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी। ब्रेकअप की इन अफवाहों के बीच आवेज दरबार का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की चर्चा हो रही है। दरअसल, आवेज दरबार ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनायाथा। उनकी बर्थ डे पार्टी की तस्वीरों और वीडियो से नगमा गायब रहीं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की चर्चा होने लगी। ब्रेकअप की इन अफवाहों के बीच आवेज दरबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आवेज दरबार से शादी के बारे में सवाल होता है। वो इस सवाल को प्यार से टालते नजर आ रहे हैं।
आवेज दरबार से शादी के बारे में हुआ सवाल
टेली मसाला से खास बातचीत में आवेज से पूछा जाता है कि उनकी शादी का क्या प्लान है और वो कब शादी करने की सोच रहे हैं? इसपर आवेज कहते हैं, “ऊपर वाले की दुआ होगी तो कल के कल हो जाएगा…जब तक वो नहीं चाहेगा तब तक नहीं होगा।”
नगमा के बारे में हुआ सवाल तो क्या बोले आवेज दरबार?
इसके बाद आवेज से पूछा गया कि नगमा ने उन्हें बर्थ डे पर क्या गिफ्ट किया था? इसपर आवेज कहते हैं- “इसके बारे में हम लोग अच्छे से बैठकर प्यार से बात करेंगे, क्योंकि बहुत सारी बातें हैं, बताउंगा आपको।”
नगमा या आवेज की तरफ से नहीं आया ब्रेकअप पर कन्फर्मेशन
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की तरफ से अभी ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं आया है। आवेज और नगमा दोनों साथ में बिग बॉस 19 में पहुंचे थे। आवेज और नगमा लंबे वक्त से साथ हैं। बिग बॉस में अमाल मिलक ने आवेज दरबार पर आरोप लगाया था कि नगमा मिराजकर के साथ रिश्ते में होने के बाद भी आवेज दूसरी लड़कियों को मैसेज करते थे।
आवेज दरबार और नगमा दोनों की सोशल मीडिया के फेमस कंटेंट क्रिएटर्स हैं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर रील्स और तस्वीरें शेयर करते थे। बिग बॉस से बाहर आने के बाद नगमा और आवेज दुबई घूमने के लिए गए थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


