Source :- LIVE HINDUSTAN
WhatsApp जल्द ही पुराने Android स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा। अगर आपका फोन Android 5.0 या उससे पुराने वर्जन पर चलता है, तो आप WhatsApp को यूज नहीं कर पाएंगे। देखें लिस्ट में कौन-कौन से फोन:
WhatsApp Stop Working In This Android Phones: अगर आप पुराना एंड्रायड स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं तो यह खबर जरूरी जान लें। लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक बड़ा अपडेट जा किया जिसके तहत अब कई पुराने Android फोन्स पर ऐप काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने अपने ऐप के लिए लेटेस्ट सिस्टम रिक्वायरमेंट बढ़ा दिए हैं। इसका मतलब है कि जिन फोन में पुराना सॉफ्टवेयर है, वे अब WhatsApp को सपोर्ट नहीं कर पाएंगे।
यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है, बल्कि हर साल कंपनी ऐसे पुराने डिवाइस की लिस्ट अपडेट करती है जो नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट को सपोर्ट नहीं कर पाते। अगर आपका फोन 8-10 साल पुराना है या उसमें Android 5.0 या उससे नीचे का वर्जन चल रहा है, तो आने वाले समय में WhatsApp चलना बंद हो सकता है।
इन पुराने फोन में बंद होगा WhatsApp
WhatsApp अब उन स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। Android 5.0 या उससे नीचे वाले फोन पर WhatsApp नहीं चलेगा। इसका मतलब है कि Samsung, Motorola, Sony, LG जैसे ब्रांड्स के कई पुराने मॉडल इस बदलाव से प्रभावित होंगे।
सम्बंधित सुझाव
कुछ पुराने स्मार्टफोन जिनमें WhatsApp बंद हो सकता है:
– Samsung Galaxy S3, S4
– Motorola Moto G (1st Gen)
– Moto G (2nd Gen)
– Moto E (1st Gen)
– Moto E (2nd Gen)
– Moto X (1st Gen)
– Moto X (2nd Gen)
– Sony Xperia Z सीरीज
– LG Nexus 4 और Optimus G
– HTC One X
– OnePlus One
– OnePlus 2
– OPPO Find 7
– OPPO Find 7a
– OPPO Mirror 5
– OPPO Neo 5
– OPPO Joy 3
– Vivo X5 Pro
– Vivo Y15
– Vivo Y22
– Vivo Y27
WhatsApp ने क्यों लिया बंद करने का ये फैसला
WhatsApp के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण यूजर्स की सुरक्षा है। पुराने स्मार्टफोन्स में अक्सर सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो जाता है, जिससे हैकिंग, डेटा चोरी और साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आज के समय में WhatsApp पर सिर्फ चैट ही नहीं, बल्कि बैंक OTP, पर्सनल फोटो, डॉक्यूमेंट और कई जरूरी जानकारियां भी होती हैं। ऐसे में अगर डिवाइस सुरक्षित नहीं है, तो यूजर का पूरा डेटा खतरे में पड़ सकता है। इसलिए कंपनी अब सिर्फ उन्हीं डिवाइस को सपोर्ट कर रही है, जो नए सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को पूरा करते हैं।
कैसे चेक करें आपका फोन सपोर्ट करता है या नहीं?
आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर यह आसानी से चेक कर सकते हैं:
Step 1: Settings में जाएं
Step 2: About Phone पर क्लिक करें
Step 3: यहां आपको Android Version या iOS Version दिख जाएगा।
Step 4: अगर आपका Android वर्जन 5.0 से नीचे है, तो आने वाले समय में WhatsApp बंद हो सकता है।
Step 5: इसके अलावा आप Play Store पर जाकर भी देख सकते हैं कि ऐप अपडेट हो रहा है या नहीं। अगर अपडेट बंद हो गया है, तो यह भी एक संकेत है कि आपका डिवाइस अब सपोर्टेड नहीं है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



