Home  लाइफस्टाइल समाचार फैटी लिवर है? महीने में 2 बार पीएं नींबू-पुदीने वाली ये ड्रिंक,...

फैटी लिवर है? महीने में 2 बार पीएं नींबू-पुदीने वाली ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पुराना नुस्खा!

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Fatty Liver: डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने एक घरेलू नुस्खा शेयर किया है जो फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या में राहत देने का काम करेगा। दरअसल ये ड्रिंक लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे लिवर पर जमा फैट भी कम होने लगता है।

फैटी लिवर आज के समय में एक कॉमन समस्या बन चुकी है। पहले ये समस्या सिर्फ ज्यादा शराब पीने वालों में देखी जाती थी, वहीं आज नॉन-अल्कोहोलिक लोगों में भी आम हो गई है। वजह है बिगड़ता खानपान और ओवरऑल लाइफस्टाइल, जिसने शरीर को बीमारियों का घर बना दिया है। खैर, सबसे अच्छी बात ये है कि फैटी लिवर को रिवर्स भी किया जा सकता है और इसके लिए कुछ बहुत महंगा और मुश्किल करने के जरूरत नहीं है। बस अगर अपने लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार किया जाए और साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाए जाएं तो काफी राहत मिल सकती है। डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए फैटी लिवर की एक होम रेमेडी शेयर की है, जिसे आपको सिर्फ महीने में दो बार लेना है। इससे काफी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं –

फैटी लिवर क्या और क्यों होता है?

फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। पहले ये आमतौर पर शराब पीने वाले लोगों में पाया जाता था, लेकिन आजकल गलत खानपान (ज्यादा तला-भुना, मीठा, जंक और प्रोसेस्ड फूड) खाने की वजह से ये काफी कॉमन होता जा रहा है। इसके अलावा ज्यादातर समय बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी का अभाव, मोटापा, शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी कई वजहें इसके पीछे जिम्मेदार हैं।

फैटी लिवर से राहत पाने का घरेलू उपाय

डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने एक घरेलू नुस्खा शेयर किया है जो फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या में राहत देने का काम करेगा। दरअसल ये ड्रिंक लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे लिवर पर जमा फैट भी कम होने लगता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 4 चम्मच पुदीना का रस, 1 चम्मच नींबू का रस और एक चौथाई चम्मच काले नमक को एक गिलास पानी में अच्छे से घोलकर पीना है।

इस ड्रिंक को कब-कब पीना है?

डॉ प्रियंका बताती हैं कि इस ड्रिंक को आपको 15-15 दिनों के अंतराल (गैप) पर पीना है। यानी महीने में लगभग दो बार ही इसे ड्रिंक करना है। एक बार जब आप ये पी लेते हैं तो लगभग 15 दिनों के लिए लिवर डिटॉक्स हो जाता है। इससे ज्यादा बार पीने से परहेज करें।

क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

अगर आपकी उम्र 12-15 साल से ऊपर है और आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो ये घरेलू ड्रिंक आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। ये लिवर डिटॉक्स में तो हेल्प करती ही है, साथ ही अगर आपको अपच, गैस, खट्टी डकारें आना जैसी समस्याएं हैं, तो भी इस ड्रिंक से काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN