Home मनोरंजन समाचार फिल्मों में क्यों कम होता जा रहा है रोमांस? जावेद अख्तर ने...

फिल्मों में क्यों कम होता जा रहा है रोमांस? जावेद अख्तर ने बताई यह वजह, सुनकर सोच में पड़ जाएंगे!

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/22/1200x900/Javed_on_Romance_1774190697599_1774190702812.jpg

क्यों बॉलीवुड और दुनिया भर की फिल्मों में वो जादुई रोमांस कम होता जा रहा है, इसकी जावेद अख्तर ने एक बार एक बहुत लॉजिकल वजह समझाई थी। जावेद अख्तर के मुताबिक इसकी वजह बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी है।

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि टेक्नोलॉजी की वजह से फिल्मों और आम जिंदगी में रोमांस खत्म हो सकता है? दिग्गज स्क्रीनप्ले और लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर का यही दावा है। जावेद अख्तर ने एक इवेंट में बातचीत के दौरान बताया था कि कैसे स्मार्टफोन्स की वजह से फिल्मों से रोमांस गायब सा होता चला गया है। उन्होंने इसके पीछे एक बड़ी पुख्ता वजह भी समझाई। जावेद अख्तर एक इवेंट में आमिर खान के साथ मौजूद थे, और यहां पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- सर ये जो टेक्नोलॉजी है जिसकी आप बात कर रहे हैं, इसने रोमांस तो खत्म ही करवा दिया दुनिया से।

स्मार्टफोन्स की वजह से कैसे खत्म हुआ रोमांस?

जावेद अख्तर ने इसके पीछे की वजह समझाते हुए कहा- अब रोमांस वाले कॉन्सेप्ट की ही ऐसी की तैसी हो चुकी है। वजह यह है कि रोमांस पाने में नहीं है, रोमांस पाने की उम्मीद में होता है। जावेद अख्तर की इस बात पर हॉल में जोरदार तालियां बजीं और फिर ‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्मों की कहानियां लिख चुके जावेद ने अपनी बात को गहराई से समझाते हुए कहा- अब आप बताइए कि अगर रोमियो के पास स्मार्टफोन होता और जूलिएट के पास भी स्मार्टफोन होता तो वह सर्दी के मौसम में उसका इंतजार करते हुए बालकनी के नीचे खड़ा होता क्या?

रोमियो-जूलिएट का उदाहरण देकर समझाया

जावेद अख्तर ने कहा कि यह जो दूरी थी, जिसकी वजह से आपको एक मामूली सी लड़की भी चांद का टुकड़ा दिखने लगती थी। वो इसलिए था क्योंकि सूरत आपको दिखाई ही नहीं पड़ रही है उसकी तसल्ली से। आप तो बस कल्पना किए जा रहे हैं। अब आपको कल्पना की जरूरत ही नहीं है, आप फौरन देख लेते हैं जिसे देखना होता है। जावेद अख्तर की इस बात पर सुपरस्टार आमिर खान भी पूरी तरह सहमत होते नजर आए। बता दें कि आमिर खान और जावेद अख्तर की पुरानी यारी रही है और दोनों एक दूसरे के फैन रहे हैं।

आमिर खान की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान अभी अपनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ भी चर्चा में बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में आमिर खान भी अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं, हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN