Home व्यापार समाचार फिनो पेमेंट्स बैंक के CEO गिरफ्तार, शेयर बाजार में लिस्टेड है कंपनी

फिनो पेमेंट्स बैंक के CEO गिरफ्तार, शेयर बाजार में लिस्टेड है कंपनी

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फिनो पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सीजीएसटी और एसजीएसटी अधिनियमों के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। अब सोमवार को बैंक के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Fino Payments Bank share: शेयर बाजार में लिस्टेड-फिनो पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सीजीएसटी और एसजीएसटी अधिनियमों के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

क्या कहा बैंक ने?

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के लिस्टिंग नियमों के विनियम 30 के तहत एक एक्सचेंज डिस्क्लोजर में बैंक ने स्पष्ट किया कि यह जांच एक व्यापारिक साझेदार से संबंधित है और इसका उसके अपने जीएसटी अनुपालन से कोई संबंध नहीं है। बैंक ने कहा कि वह स्थिति से निपटने और उससे उबरने के लिए सक्रिय रूप से उचित कदम उठा रहा है। बैंक ने आगे बताया कि मुख्य वित्तीय अधिकारी केतन मर्चेंट को संगठन का नेतृत्व करने और दैनिक कार्यों की देखरेख करने के लिए नियुक्त किया गया है।

फिनो पेमेंट्स बैंक को मिली है सैद्धांतिक मंजूरी

हाल ही में फिनो पेमेंट्स बैंक को स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। फिनो पेमेंट्स बैंक को स्मॉल फाइनेंस बैंक में परिवर्तित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। फिनो पेमेंट्स बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2023 अवधि में इसके लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। दिशानिर्देशों के अनुसार, मौजूदा भुगतान बैंक जो निवासियों द्वारा नियंत्रित हैं और जिन्होंने पांच साल का परिचालन पूरा कर लिया है, वे स्मॉल फाइनेंस बैंक में रूपांतरण के लिए पात्र हैं। बता दें कि फिनो पेमेंट्स बैंक का संचालन 2017 में शुरू हुआ था।

बिकवाली मोड में है शेयर

फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के शेयर की बात करें तो यह बिकवाली मोड में है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बैंक के शेयर की कीमत में7.50% की गिरावट दर्ज की गई। यह शेयर शुक्रवार को 192.45 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 209 रुपये से 182.90 रुपये के बीच था। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 339 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 180.50 रुपये है।

कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे

दिसंबर तिमाही में फिनो पेमेंट्स बैंक का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की तुलना में 1.3% बढ़कर ₹22.8 करोड़ से ₹23.1 करोड़ हो गया। तिमाही आधार पर मुनाफे में 9% की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष ₹21.15 करोड़ था। शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में पिछले वर्ष की तुलना में 34.7% की वृद्धि हुई और यह ₹23.7 करोड़ तक पहुंच गई।

वहीं, फिनो पेमेंट्स बैंक के राजस्व में 25% की वृद्धि हुई और यह ₹461.3 करोड़ तक पहुंच गया। राजस्व वृद्धि का मुख्य कारण इसके डिजिटल भुगतान व्यवसाय में मजबूत वृद्धि थी, जिसने कुल राजस्व में 24% का योगदान दिया। एबिटा में पिछले वर्ष की तुलना में 19% की वृद्धि हुई और यह ₹60.2 करोड़ तक पहुंच गया। दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक के ग्राहकों की संख्या में 33% की वृद्धि हुई और यह 1.34 करोड़ तक पहुंच गई। इस तिमाही में 8.3 लाख नए खाते खोले गए, जिनमें 70,000 से अधिक डिजिटल खाते शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN