Source :- LIVE HINDUSTAN
High protein rich cheela: खाने में प्रोटीन ऐड करना है तो काला चना और हरी मूंग की दाल वेजिटेरियन के लिए अच्छा ऑप्शन है। काफी सारे लोग इस चीले को खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप इसे और भी ज्यादा क्रिस्पी बनाना चाहती हैं तो बस इस एक इंग्रीडिएट को डाल दें।
खाने में प्रोटीन ऐड करने के लिए काफी सारे लोग चने से बना प्रोटीन रिच चीला खाना पसंद करते हैं। वैसे को काले चने और मूंग का चीला काफी सारे लोग बनाते होंगे लेकिन ये चीला उतना टेस्टी और क्रिस्पी नहीं बन पाता है। तो इस रेसिपी को नोट कर लें। खासतौर पर चीले में मिक्स ये एक इंग्रीडिएंट्स इसे और भी ज्यादा क्रिस्पी और टेस्टी बनाएगा। साथ ही इसे बनाना भी आसान होगा। चीले के बैटर को बहुत पहले से तैयार करने की जरूरत नहीं है बस आधे घंटे पहले तैयार पेस्ट से भी परफेक्ट चीला बनकर रेडी हो जाएगा। बस नोट कर लें रेसिपी।
हाई प्रोटीन रिच चीला बनाने की सामग्री
एक कटोरी भीगा चना
एक कटोरी भीगी मूंग की दाल
हरी मिर्च, लहसुन, अदरक
आधा कप सूजी
थोड़ा सा पालक के पत्ते
चार चम्मच दही
पानी
स्वादानुसार नमक
हाई प्रोटीन रिच चीला बनाने की रेसिपी
- हाई प्रोटीन और फाइबर रिच चीला बनाने के लिए सारी चीजों को एक साथ लें।
- भीगा चना और भीगी हरी मूंग को मिक्सी के जार में डालें।
- साथ ही हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा और साथ में लहसुन की कलियां भी लें।
- पालक के पत्तों को साफ करके थोड़े से लें।
- इसमे दही चार चम्मच डालें और साथ ही आखिरी में आधा कप सूजी डाल दें। सूजी इस पेस्ट को बाइडिंग देगी और क्रिस्पी बनाने में मदद करेगी।
- नमक स्वादानुसार डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्ट बनाते समय अगर पीसने में दिक्कत हो तो थोड़ा सा पानी डाल दें। लेकिन ध्यान रहे कि पानी ज्यादा ना हो जाए नहीं तो बैटर पतला हो जाएगा और चीला ठीक से नहीं बनेगा।
- गाढ़ा ही पीसकर पेस्ट को दस मिनट के लिए सेट होने को छोड़ दें।
- दस मिनट बाद इसे अच्छी तरह से फेंटे और गर्मागर्म चीला बनाकर हरी चटनी या शेजवॉन चटनी के साथ सर्व करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


