Home मनोरंजन समाचार प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे कैलाश खेर, शिव भक्ति में डूबे,...

प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे कैलाश खेर, शिव भक्ति में डूबे, झूमकर गाया भजन

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/15/1200x900/kailash_kher_premanand_1778868856375_1778868870415_88a4399c-2b0f-48fe-a06e-bc8e49e71a7c.png

Kailash Kher Meets Premanand Maharaj: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर हाल ही प्रमानंद महराज के दरबार में पहुंचे। यहां कैलाश खेर ने प्रेमानंद महाराज के सामने झूमते हुए अपना बम लहरी भजन सुनाया। 

बॉलीवुड के कई सेलेब्स अक्सर आध्यात्मिक गुरु और संत प्रेमानंद महाराज के पास उनका आशीर्वाद पाने के लिए जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर भी प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे। कैलाश खेर ने प्रेमानंद महाराज के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया और उन्हें अपने मोस्ट पॉपुलर भजनों में से एक बम लहरी गाकर सुनाया। कैलाश खेर अपने ही भजन पर झूमते भी नजर आए। भजन मार्ग यूट्यूब चैनल पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है।

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कैलाश खेर

महाराज प्रेमानंद से मिलने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर वृंदावन जाते हैं। कैलाश खेर भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। सिंगर ने प्रेमानंद महाराज को मोरपंखों से एक बड़ा सा हार दिया। इसके बाद कैलाश खेर ने संत का आशीर्वाद लिया।

शिव के भजन पर झूमे कैलाश खेर

कैलाश खेर ने आशीर्वाद लेने के बाद महाराज के सामने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सबसे पॉपुलर भजनों में से एक ‘बम लहरी’ महाराज प्रेमानंद को गाकर सुनाया। भक्ति में डूबे कैलाश खेर, महाराज प्रेमानंद के सामने अपने ही भजनों पर झूमते भी नजर आए।

भक्त मीरा पर भी सुनाया प्रेमानंद महाराज को भजन

कैलाश खेर जब भजन गा रहे थे, तब प्रेमानंद महाराज बहुत ध्यान से सुन रहे थे। प्रेमानंद महाराज के चेहरे पर मुस्कान थी। वहीं, प्रेमानंद महाराज के दरबार से जाते हुए कैलाश खेर ने उनसे कहा कि वो जाने से पहले दो लाइनें और गाना चाहते हैं। इसके बाद कैलाश खेर ने भक्त मीरा पर लिखा एक भजन सुनाया।

प्रेमानंद महाराज ने की कैलाश खेर की तारीफ

कैलाश खेर के भजन सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज ने कैलाश खेर से कहा कि उनकी आवाज बहुत ज्यादा अच्छी है। प्रेमानंद महाराज के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के बाद कैलाश खेर काफी प्रसन्न नजर आए। यहां क्लिक करके देखें वीडियो

कैलाश खेर के वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

भजन मार्ग चैनल के इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- आज की डेट में कैलाश खेर जैसा कोई भी सूफी सिंगर नहीं है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कैलाश खेर के गाने सुनते ही महादेव का स्मरण होता है।

कैलाश खेर के भजन बम लहरी के बारे में

बम लहरी कैलाश खेर और उनके बैंड ‘कैलासा’ द्वारा गाया गया प्रसिद्ध शिव भजन है। ये भजन साल 2007 में रिलीज किया गया था। बम लहरी भजन कैलाश खेर की सुपरहिट एलब्म कैलासा झूमा रे का हिस्सा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN