Home मनोरंजन समाचार प्रियंका चोपड़ा के काम से इंप्रेस हुए राजामौली, तारीफ में लिखा पोस्ट...

प्रियंका चोपड़ा के काम से इंप्रेस हुए राजामौली, तारीफ में लिखा पोस्ट तो एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/Rjaproy_1772451537580_1772451544785.jpg

दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के पुल बांधे तो कुछ ही देर में एक्ट्रेस ने भी इस पर जवाब दे दिया। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या था कि राजामौली प्रियंका से इंप्रेस हो गए।

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी इस फिल्म और प्रियंका की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांधे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राजामौली की इस पोस्ट ने फैंस का इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। जब राजामौली ने यह सोशल मीडिया पोस्ट किया तो इसके कुछ ही देर बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस X पोस्ट को रीट्वीट करत हुए राजामौली का आभार जताया है। साथ ही इस पर लोगों का रिएक्शन भी देखने लायक है। तो चलिए जानते हैं राजामौली और प्रियंका के बीच ट्विटर पर हुई इस चिट-चैट के बारे में।

प्रियंका की तारीफ में राजामौली का ट्वीट

एसएस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की बारीकियों की तारीफ करते हुए लिखा कि वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जो एक ही वक्त में दो अलग-अलग भावनाओं को बखूबी पर्दे पर दिखा सकती हैं। राजामौली ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जो एक पल में बहुत संवेदनशील और दूसरे ही पल बहुत मजबूत नजर आ सकती हैं। ‘द ब्लफ’ उनके इसी हुनर का सबूत देता है, इसमें कई खतरनाक स्टंट भी हैं।’ राजामौली ने आगे लिखा कि उन्हें इस फिल्म का माहौल और इसकी रफ्तार दोनों ही उन्हें काफी पसंद आए।

राजामौली को प्रियंका चोपड़ा का जवाब

राजामौली की तारीफ पर प्रियंका चोपड़ा ने भी बहुत गर्मजोशी से जवाब दिया। उन्होंने डायरेक्टर की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘शुक्रिया सर। जल्द ही सेट पर मिलते हैं।’ प्रियंका के इस छोटे से जवाब ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। मालूम हो कि प्रियंका जल्द ही राजामौली की अगली मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ का हिस्सा बनने वाली हैं, जिसमें उनके साथ साउथ के सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू नजर आएंगे। ‘सेट पर मिलने’ की बात ने साफ कर दिया है कि इस बड़े प्रोजेक्ट पर राजामौली की तैयारी अब जोरों पर है।

‘द ब्लफ’ में क्या है प्रियंका चोपड़ा का रोल?

फिल्म ‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा एक पूर्व समुद्री डाकू की भूमिका में हैं, जो अपने परिवार को बचाने के लिए अपने अतीत का सामना करती है। फिल्म में उनके द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट्स और इमोशनल बदलावों की खूब तारीफ हो रही है। फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रियंका को एक ‘एक्शन हीरो’ के तौर में स्टैबलिश करती है, जिसमें वो तलवारबाजी और क्लोज कॉम्बैट करती नजर आई हैं। राजामौली जैसे निर्देशक से मिली यह तारीफ प्रियंका के इंटरनेशनल करियर के लिए एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN