Home मनोरंजन समाचार प्रिंस नरूला को थप्पड़ मारेंगे अरबाज पटेल? द 50 से हो जाएंगे...

प्रिंस नरूला को थप्पड़ मारेंगे अरबाज पटेल? द 50 से हो जाएंगे बाहर

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/14/1200x900/arbaaz_prince_14_02_1771035929266_1771035935483.png

The 50 Latest Update: कलर्स के रियलिटी शो द 50 में आनेवाले एपिसोड्स में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है। अरबाज पटेल को-कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला को थप्पड़ मारने के लिए एविक्ट हो जाएंगे। 

द 50 में आनेवाले एपिसोड्स में फैंस को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि अरबाज पटेल महल से बाहर हो सकते हैं। कथिततौर पर अरबाज पटेल महल के को-कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला को थप्पड़ मारेंगे जिसके बाद वो शो से बाहर कर दिए जाएंगे।

प्रिंस पर हाथ उठाएंगे अरबाज पटेल?

फिल्मी विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, निक्की तंबोली अरबाज को बताएंगी कि प्रिंस नरूला ने उन्हें बॉडीशेम किया। इसके बाद अरबाज भड़क जाएंगे और प्रिंस को थप्पड़ मार देंगे। द 50 के नियमों में आप किसी पर हाथ नहीं उठा सकते हैं। अरबाज को उनकी ये गलती भारी पड़ेगी और वो महल से बाहर कर दिए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

कथिततौर पर निक्की तंबोली पहले महल से एविक्ट होंगी। हालांकि, एग्जिट के बाद वो दोबारा टीवी शो में आएंगी। इसके बाद वो अरबाज को बताएंगी कि प्रिंस ने उन्हें बॉडीशेम किया था। निक्की खुद भी प्रिंस से इस बारे में बहस करेंगी, लेकिन अरबाज ज्यादा भड़क जाएंगे और गुस्से में प्रिंस को थप्पड़ मार देंगे।

बता दें, अभी निक्की तंबोली के एविक्शन का और अरबाज के एक्शन वाला एपिसोड टेलीकास्ट नहीं हुआ है। आनेवाले एपिसोड्स में आपको ये हाई वोल्टेज ड्रामा देखेंगे। बता दें, अगर ऐसा होता है तो अरबाज पटेल द 50 के दूसरे ऐसे कंटेस्टेंट होंगे जिन्हें नियम तोड़ने के लिए शो से बाहर किया जाएगा।

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की बात करें तो हाल ही में अरबाज ने गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को प्रपोज किया था। अरबाज के प्रपोजल पर निक्की इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि उनके पिता अरबाज संग उनके रिश्ते के खिलाफ हैं।

हिंसा करने के लिए शो से बाहर हुए थे अर्चित कौशिक

इससे पहले अर्चित कौशिक को नियम तोड़ने के लिए महल से बाहर किया गया था। अर्चित कौशिक ने मैक्सटर्न (सागर ठाकुर) के साथ हाथापाई की थी।

करण पटेल और उर्वशी पर लटकी एविक्शन की तलवार

द 50 के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो करण पटेल और उर्वशी ढोलकिया पर एविक्शन की तलवार लटक रही है। आज दोनों की किस्मत का फैसला होगा। करण पटेल और उर्वशी दोनों ही प्रिंस की टीम का हिस्सा हैं। बीते एपिसोड में करण कुंद्रा और सनी लियोनी मेहमान बनकर शो में आए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN