Home व्यापार समाचार पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट, ट्रंप की धमकी के बाद...

पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट, ट्रंप की धमकी के बाद कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesl Price Today: डोनाल्ड ट्रंप की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की धमकी और पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत नाकाम रहने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में फिर आग लग गई है। ऐसे में घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें…

Petrol-Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान में बातचीत बेनतीजा रहने और डोनाल्ड ट्रंप की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की धमकी से कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 100 डॉलर के पार हैं, लेकिन भारत के लिए राहत की बात ये है कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

कच्चे तेल का भाव

ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट दोनों के दामों में करीब 8% की बढ़ोतरी हुई और वे फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गए। डब्ल्यूटीआई का भाव 105 डॉलर के स्तर तक जा पहुंचा, जबकि ब्रेंट क्रूड ने शुरुआती कारोबार में 102.39 डॉलर प्रति बैरल का उच्च स्तर छुआ।

पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट

आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹ 104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर। दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है।

सरकार ने क्या-क्या किए उपाय

घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने निर्यात पर नियंत्रण सख्त कर दिया है। 11 अप्रैल को सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क बढ़ाकर 55.50 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, ताकि ये उत्पाद घरेलू बाजार में आसानी से उपलब्ध हो सकें।

सरकार ने माना है कि वैश्विक बाजारों का दबाव है और मिडिल ईस्ट संकट के कारण कच्चे तेल के दामों में असामान्य बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सरकार ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को इससे बचाने के लिए कदम उठाए गए हैं। बयान के अनुसार, उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए ही भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

SOURCE : LIVE HINDUSTAN