Home  लाइफस्टाइल समाचार पुष्कर में मजेदार होता है होली सेलिब्रेशन, जानें डेट, पास और काम...

पुष्कर में मजेदार होता है होली सेलिब्रेशन, जानें डेट, पास और काम आने वाली 3 टिप्स

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Pushkar Holi 2026: राजस्थान का पुष्कर एकमात्र जगतपिता ब्रह्मा मंदिर और होली सेलिब्रेशन के लिए फेमस है। होली आने वाली है और अगर आप इस जगह पर होली उत्सव का मजा लेना चाहते हैं तो जानिए पुष्कर में होली सेलिब्रेशन की डेट, पास और काम आने वाली 3 टिप्स।

रंगों और खुशियों का उत्सव होली देशभर में खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वैसे तो देशभर में होली खूब उत्साह के साथ मनाई जाती है, लेकिन कुछ जगहों पर इसको बिल्कुल अलग तरीके और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। वृंदावन की होली के बाद राजस्थान के पुष्कर में भी रंगोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां हर साल होली का त्योहार बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। यही वजह है कि पुष्कर की होली देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं और इस रंगमय उत्सव का आनंद लेते हैं। बहुत से लोग इंटरनेट पर पुष्कर में होली की डेट और पास के बारे में सर्च कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको यहां पुष्कर में होली की डिटेल्स के साथ काम आने वाली 3 टिप्स के बारे में बता रहे हैं जानिए।

पुष्कर में होली की तारीख और पास डिटेल

पुष्कर अपनी स्ट्रीट पार्टियों, इलेक्ट्रॉनिक संगीत और शहर के चौक में होने वाली कपड़ा फाड़ने वाली होली की परंपरा के लिए फेमस है। 3 मार्च को होलिका दहन पर सूर्यास्त के बाद पूरे शहर में अलाव जलाया जाता है। इसलिए वातावरण आध्यात्मिक होने के साथ-साथ उत्साह से भरा होता है। फिर धुलंदी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुख्य चौक पर ईडीएम, टेक्नो म्यूजिक और रंगों का मजा हर कोई लेता है। इस साल ये कार्यक्रम 4 मार्च को होगा। पुष्कर शहर में आने या घाटों पर होने वाली होली पार्टी के लिए आपको पास की जरूरत नहीं है। ये सभी के लिए फ्री है। हालांकि, प्राइवेट पार्टी के लिए आपको पास लेना होगा। प्राइवेट पार्टी के पास की कीमत 1000 रुपये से लेकर 5000 से ऊपर हो सकती है।

पुष्कर में होली खेलने की टिप्स

1)पुष्कर में कपड़ा फाड़ होली मनाई जाती है। दरअसल वराह घाट के मुख्य चौक पर पुरुषों की कमीजें फाड़कर ऊपर लटकते तारों पर फेंकने की परंपरा है। इसलिए पुरुषों को सलाह दी जाती है कि वह ऐसी कमीज न पहनें जिसे आप रखना चाहते हों। महिलाएं भी एक मोटा कुर्ता या टॉप चुनें जो पानी की वजह से पारदर्शी न हो।

2)पुष्कर में होने वाले इस रंगों के त्योहार के दौरान एटीएम में अक्सर कैश खत्म हो जाता है या एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लग जाती हैं। इसलिए यहां आने से पहले ही अपनी जरूरत के मुताबिक कैश निकाल लें।

3)भांग लस्सी यहां बहुत मशहूर है। अगर आप इसे पहली बार पी रहे हैं तो कम पीने से शुरुआत करें क्योंकि इसका असर आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN