Home मनोरंजन समाचार पिता थे अस्पताल में भर्ती, काटी जानी थी टांग; दिल में दर्द...

पिता थे अस्पताल में भर्ती, काटी जानी थी टांग; दिल में दर्द दबाकर कॉमेडी कर रहे थे जॉनी लीवर

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/johny_1777555865241_1777555877387.jpg

जॉनी लीवर जिनके चेहरे पर आपने हमेशा हंसी देखी है, कई बार फिल्म में कॉमेडी सीन करते हुए वह अपने दिल में दर्द छिपाकर परफॉर्म करते थे। अब उनकी लाइफ का ऐसा ही दर्दनाक किस्सा आपको बताते हैं।

जॉनी लीवर भारतीय सिनेमा के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन एक्टर हैं। उन्होंने जबसे अपने करियर की शुरुआत की है तबसे सभी को बस हंसाया है। उनके कई सीन खूब वायरल हुए हैं। वहीं कुछ के तो खूब मीम भी बने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया जब दर्द में रहने के बाद भी सबको हंसाने आ गए थे जॉनी लीवर। उनके पिता अस्पताल में थे और उनकी टांग तक काटी जाने वाली थी, लेकिन फिर भी जॉनी फिल्म के सेट पर गए कॉमेडी सीन की शूटिंग करने।

जब जॉनी बोले थे दिक्कतों के बाद भी की कॉमेडी

जॉनी ने खुद बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘कई बार ऐसे भी मोमेंट्स आए जब पर्सनल लाइफ में काफी कुछ दिक्कतें चल रही थी, लेकिन मुझे लोगों के चेहरे पर स्माइल लेकर आना था।’

पिता का होना था ऑपरेशन और कॉमेडी कर रहे थे जॉनी

जॉनी ने बताया था कि फिल्म बादशाह की शूटिंग जब चल रही थी तब उनके पिता का ऑपरेशन होना था। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान उनकी टांग काटी जानी थी। लेकिन इसके बावजूद जॉनी अपने कॉमिडी सीन की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी सीन दिया था।

शाहरुख खान आए थे मदद के लिए

वैसे तो जॉनी ने इस बारे में किसी को नहीं बताया था, लेकिन शाहरुख खान को कैसे करके पता चल गया था और जब उन्हें पता लगा तो वह वह जॉनी के पास आए और कहा कि आपके पिता के बारे में पता चला। अगर कोई मदद की जरूरत हो तो बताना। उन्होंने यह भी कहा था कि चलने के लिए आर्टिफिशल लिंब या टांग की जरूरत हो तो उन्हें जरूर बताना क्योंकि उनके जान-पहचान के लोग हैं।

जॉनी का रियल नाम क्या था

जॉनी के बारे में बता दें कि उनका जन्म बतौर जॉन राओ हुआ था। 18 की उम्र में उन्होंने हिंदुस्तान लीवर में काम करना शुरू कर दिया था। जॉनी फिर कई प्रोग्राम में जाते और फिर उनका नाम जॉनी लीवर पड़ गया। बाद में फिर यही उनका स्क्रीन नाम भी हो गया।

जॉनी की फिल्में

जॉनी ने 1981 में फिल्म ये रिश्ते ना टूटे से अपने करियर की शुरुआत की थी। जॉनी ने बताया था कि वह उस समय इतना डर गए थे शूट करते वक्त कि वह वहां से भाग गए थे। जॉनी ने इसके बाद तेजाब, जादुगर, चालबाज, खिलाड़ी, अनारी, रूप की रानी चोरों का राजा, बाजीगर, मैं खिलाड़ी तू अनारी, करण अर्जुन, राजा हिंदुस्तानी, जुदाई, कोयला, येस बॉस, दुल्हे राजा, कुछ कुछ होता है, बादशाह, दुल्हन हम ले जाएंगे, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी फिल्में की हैं।

जॉनी की पत्नी और बच्चे

जॉनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सुजाता लीवर से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं एक बेटी जैमी लीवर जो कॉमेडियन और अब एक्ट्रेस भी हैं। जैमी अपनी मिमिक्री से सबका दिल जीत लेती हैं। अब वह फिल्मों में भी काम कर रही हैं। इसके अलावा जॉनी का एक बेटा भी है जिसका नाम जैसी लीवर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN