Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/12/1200x900/saif_taimur_12_03_1773324361661_1773324365831.pngसैफ अली खान ने अपनी बहन सोहा अली खान की पॉडकास्ट में बताया कि उनके बेटे तैमूर ने उनसे पूछा था कि वो फिल्मों में कब तक काम करते रहेंगे। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने वर्कलाइफ बैलेंस को लेकर भी बात की।
बॉलीवुड में वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर अक्सर बहस छिड़ी रहती है। कुछ एक्टर्स जहां शिफ्ट में काम करने की मांग करते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इस इंडस्ट्री में शिफ्ट में काम करना थोड़ा मुश्किल है। अब बॉलीवुड में तीन दशकों से ज्यादा काम कर रहे सैफ अली खान ने वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे तैमूर ने भी उनसे पूछा था कि वो फिल्मों में कब तक काम करेंगे।
तैमूर ने पिता सैफ से पूछा था ये अहम सवाल
अपनी बहन सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सैफ अली खान ने वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर बात की। सैफ अली खान ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके बेटे तैमूर ने उनसे पूछा था कि वो कब तक फिल्मों में काम करने का प्लान कर रहे हैं। सैफ ने जवाब दिया था- मुझे नहीं पता, जब तक मैं कर सकूंगा। हमेशा के लिए, ये मेरा काम है। लेकिन उन्होंने कहा- नहीं।
वर्क लाइफ बैलेंस पर क्या बोले सैफ अली खान
सैफ की बहन ने कहा कि ये सवाल समझ आता है क्योंकि शूट्स की वजह से घर से दूर रहना पड़ता है। इसपर सैफ ने कहा, “इसमें थोड़ा बदलाव आया है। सफल होने के पर संतुलन बनाना मुमकिन है। मैं इंडस्ट्री के कुछ लोगों, सहकर्मी और दोस्तों के नाम बता सकता हूं जो इसे अच्छे से बैलेंस करते हैं। वो सुबह सात बजे काम शुरू कर देते हैं। कैमरा 9 बजे रोल हो दाता है और दिन में उनका बहुत सारा काम निपट जाता है और शाम में वो सोने से पहले अपने बच्चों के साथ समय बिता लेते हैं। वे 1-2 महीने लगातार काम करते हैं, फिर कुछ समय आराम करते हैं।”
सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म
सैफ अली खान की बात करें तो हाल ही में वो नेटफ्लिक्स की सीरीज ज्वेल थीफ: द हाइस्च बिगेंस में नजर आए थे। सीरीज में उनके साथ जयदीप अहलावत नजर आए थे। उस सीरीज को कुकी गुलाटी ने डायरेक्ट किया था। सैफ अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म हैवान में नजर आएंगे। सैफ अली खान के साथ फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

