Home विश्व समाचार परिवार सहित निकल जाओ; ईरान से तनाव के बीच इजरायल में दूतावास...

परिवार सहित निकल जाओ; ईरान से तनाव के बीच इजरायल में दूतावास खाली करने लगा US

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इजरायल स्थित अपने दूतावास को खाली करने का प्रयास शुरू कर दिया है। अमेरिकी एम्बेसी की तरफ से जारी बयान में गैर-आपातकालीन सेवा के लिए रखे गए कर्मचारियों को जल्दी से जल्दी परिवार के साथ इजरायल छोड़ने की अनुमति दी गई है।

ईरान से जारी तनाव के बीच अमेरिका अब इजरायल में अपने दूतावास के कर्मचारियों को घटाने में लगा हुआ है। शुक्रवार को किए गए एक बयान के मुताबिक अमेरिकी दूतावास में ऐसे कर्मचारियों को परिवार सहित इजरायल छोड़ने की अनुमति दे दी है, जिनकी आपातकाल के लिए जरूरत नहीं है। एम्बेसी की बेबसाइट के मुताबिक इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारणों को वजह बताया गया है। इतना ही नहीं इजरायल में अमेरिकी दूतावास ने वहां मौजूद अमेरिकी लोगों से बाहर निकलने या बिना जरूरत के कहीं जाने पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।

यरुशलम स्थित अमेरिकी दूतावास की बेवसाइट पर जारी बयान में कहा गया, “27 फरवरी 2026 को विदेश विभाग ने सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए इजरायल मिशन से सभी एंटी इमरजेंसी अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को परिवार सहित वापस लौटने के लिए अधिकृत कर दिया है। कमर्शिलय उड़ाने उपलब्ध रहने तक लोगों को इजरायल छोड़ देने पर विचार करना चाहिए।”

भले ही दूतावास ने अमेरिकी कर्मचारियों से इजरायल छोड़ने के लिए कहा हो, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से सुरक्षा जोखिमों की जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा अमेरिका ने इजरायल की यात्रा के लिए आने वाले लोगों से अपने प्लान पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। वहीं, उत्तरी इजरायल और मिस्त्र से सटे इलाकों में जाने के लिए पूरी तरह से मना किया है।

बयान में आगे कहा गया, “आतंकी समूह और कई उग्रवादी समूह इजरायल, वेस्टबैंक और गाजा में संभावित हमलों की साजिश रचते रहते हैं। यह आतंकी और उग्रवादी बिना किसी चेतावनी के टूरिस्टों, गाड़ियों, बाजारों और शॉपिंग मॉल्स पह हमला कर सते हैं। स्थानीय सुरक्षा स्थिति जटिल है और तेजी से बदल सकती है। इजरायल, वेस्ट बैंक और गाजा में बिना चेतावनी के भी हिंसा भड़क सकती है। ऐसे में अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN