Home  लाइफस्टाइल समाचार ना गुड़, ना चीनी, कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाने की सीख लें...

ना गुड़, ना चीनी, कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाने की सीख लें रेसिपी, मिठास मिलेगी इस खास चीज से

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cold coffee without sugar: गर्मियों में ठंडी-ठंडी कॉफी के सब दीवाने होते हैं। लेकिन कैफे जाकर पीने का बजट नहीं और घर में बनाना नहीं आता तो ये रेसिपी नोट कर लें। सबसे खास बात कि अगर आप हेल्थ का ध्यान रखते हैं तो इसे बनाने के लिए गुड़ और चीनी का इस्तेमाल ना करें बल्कि इस चीज से मिठास लाएं।

ठंडी-ठंडी कोल्ड कॉफी का टेस्ट सबको मजेदार लगता है। लेकिन हर किसी के लिए कैफे जाकर पीना बजट के बाहर होता है। वहीं कैफे वाली कोल्ड कॉफी में काफी सारी शुगर और क्रीम होती है। जिसे हेल्थ की परवाह करने वाले लोग पीना अवॉएड करते हैं। अगर आपको घर में ही कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी पीनी है लेकिन शुगर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इस न्यू स्टाइल में कोल्ड कॉफी को तैयार करें। सबसे खास बात कि कॉफी की मिठास के लिए गुड़ या खांड का इस्तेमाल नहीं होगा क्योंकि ये अथेंटिक फ्लेवर को खराब कर देते हैं और अजीब सी महक छोड़ जाते हैं। तो चलिए जानें कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाने का तरीका जिससे उसका फ्लेवर भी इनहैंस हो जाए। साथ ही मिठास भी भरपूर मिले। इस कॉफी को बनाने के लिए दूध और कॉफी के साथ मात्र दो चीजों की जरूरत होगी।

विदआउट शुगर या जैगरी कोल्ड कॉफी बनाने की सामग्री

ठंडा गाढ़ा दूध

चार चम्मच कॉफी

चार चम्मच शहद

चार चम्मच गर्म पानी

कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाने की रेसिपी

  • एक गिलास कोल्ड कॉफी बनाने के लिए चाहिए होगा चार चम्मच शहद। सबसे पहले किसी बाउल में चार चम्मच शहद लें। उसमे चार चम्मच कॉफी पाउडर डालें।
  • बीटर की मदद से हल्का सा फेंटे फिर उसमे चार चम्मच गर्म पानी डाल दें।
  • इसे अच्छी तरह से बीटर की मदद से फेंटकर फोम बना लें।
  • अगर बीटर नहीं है तो हाथ में चम्मच या कांटे की मदद से लेकर फेंट लें।
  • वैसे फेंटने का काम आप मिक्सर जार में भी कर सकती हैं। ये कमाल का हैक है जिसकी मदद से आप जब चाहे कॉफी का फोम तैयार कर रख सकती हैं। इससे हॉट एंड कोल्ड दोनों तरह की कॉफी कैफे स्टाइल बनाना आसान हो जाएगा। बस इस ट्रिक को फॉलो करें।
  • मिक्सी को पल्स मोड में डालकर चलाने से थोड़ी ही देर में अच्छा फोम बन जाएगा।
  • बस इस फोम को किसी बाउल में निकाल लें। जितने फोम की जरूरत है उतना लें बाकी फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं, चार से पांच दिन के लिए।
  • बस अब किसी भी फैंसी गिलास में चिल्ड मिल्क लें। मिल्क थोड़ा गाढ़ा ही हो।
  • इसमे ऊपर से तैयार फोम को रखें और साथ ही सजावट के लिए ऊपर से चॉकलेट पाउडर स्प्रिंकल कर दें।
  • बस तैयार है कैफे स्टाइल हनी कोल्ड कॉफी, इसका फ्लेवर सबको पसंद आएगा और शुगर से दूर रहने वालों के लिए ये रेसिपी बेस्ट होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN