Home  लाइफस्टाइल समाचार नवरात्रि से पहले मिनटों में साफ कर लें पूजा की अलमारी या...

नवरात्रि से पहले मिनटों में साफ कर लें पूजा की अलमारी या मंदिर, बहुत काम आएंगे ये 6 क्लीनिंग हैक्स

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि से पहले हर घर की पूरी सफाई की जाती है और खासतौर पर पूजा की अलमारी या घर के मंदिर की। तो चलिए आपको घर का मंदिर साफ करने के 6 आसान क्लीनिंग हैक्स बताते हैं।

चैत्र नवरात्रि के शुभ दिन 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं और पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि व्रत-पूजा से पहले ज्यादातर घरों में सफाई की जाती है और खासतौर पर घर का मंदिर या पूजा की अलमारी को साफ किया जाता है। पूजा की अलमारी हो या घर का मंदिर साफ करने में काफी समय लग जाता है, ऐसे में अगर आप कम समय पूजा की अलमारी या घर का मंदिर साफ करना चाहते हैं, तो कुछ क्लीनिंग हैक्स आपको जरूर पता होने चाहिए। इन क्लीनिंग हैक्स की मदद से आप घंटों का काम मिनटों में खत्म कर सकती हैं, चलिए आपको स्मार्ट हैक्स बताते हैं।

पूजा की अलमारी या घर का मंदिर कैसे करें साफ?

1- मूर्तियों से करें शुरू

अगर आपकी पूजा की अलमारी या घर के मंदिर में भगवान की बड़ी मूर्तियां या तस्वीरें हैं, तो पहले उन्हें एक-एक करके उठाएं और साफ करना शुरू करें। इन्हें साफ करने के लिए आपको 2 कपड़े लेने हैं। एक कपड़े को पानी में भिगोकर निचोड़ लीजिए और उससे मूर्ति-फोटो को साफ करें। फिर सूखे कपड़े से पोछकर साइड में रखते जाएं।

2- बर्तन की सफाई

पूजा के बर्तन अक्सर घरों में पीतल या तांबे के होते हैं, तो इन्हें साफ करने के लिए टब में गुनगुना पानी लें। इसमें लिक्विड डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा डालकर घोल बनाएं। अब इन बर्तनों को इस पानी में भिगोकर 10 मिनट तक छोड़ दें। इस बीच आप दूसरा काम करें और फिर टाइम पूरा होने के बाद इन्हें स्क्रबर से रगड़कर साफ करें और साफ पानी से धो लें। बर्तन चमक उठेंगे।

3- चुनरी-बिछावन

मंदिर या अलमारी में बिछा हुआ भगवान जी का आसन, बिछावन और चुनरी भी साफ करनी होगी। इन्हें साफ करने के लिए गुनगुने पानी में सर्फ या लिक्विड डिटर्जेंट घोलें सभी को उनमें डालकर हाथों से रगड़ें। फिर साफ पानी से धोएं। ऐसे ही आप भगवान के माला को भी धोएं। इसी पानी में धोकर साफ कर लें।

4- अलमारी या मंदिर साफ करें

अब बारी आती है घर के मंदिर या फिर अलमारी की। पहले सूखे कपड़े से पूरी डस्ट साफ कर लें। अगर लकड़ी की अलमारी या मंदिर है, तो कोई केमिकल का यूज न करें। फिर हल्के गीले कपड़े से पूजा की अलमारी की लकड़ी को साफ कर लें। ऐसे ये साफ भी हो जाएगी और कोई नुकसान नहीं होगा।

5- चिपचिपे दीया

पूजा के दीया अक्सर घी-तेल की वजह से चिपचिपे हो जाते हैं। इन्हें साफ करने के लिए गर्म पानी में पहले इन्हें डुबो दें। फिर निकालकर नींबू आधा कटा हुआ रगड़ें। फिर सर्फ वाले घोल से साफ करें। दीया चिपचिपे नहीं रहेंगे और साफ भी हो जाएंगे।

6- चांदी की मूर्तियां-बर्तन

अगर आपकी पूजा की अलमारी में चांदी के बर्तन या मूर्तियां हैं, तो उन्हें अलग से साफ करें। उन्हें चमकाने के लिए टूथपेस्ट लें और बर्तनों पर लगाएं। फिर ब्रश से रगड़कर गंदगी हटाएं। इसके बाद सर्फ वाले घोल से सफाई करते हुए साफ पानी से धो लें। बर्तन चमक उठेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN