Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/12/1200x900/dhurandhar_19_02_02_1771481225414_1771481231451_1773315044582.pngरणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब थिएटर में दोबारा दस्तक दे रही है। जी हां जिन्होंने धुरंधर नहीं देखी, वे दोबारा फिल्म को देखने थिएटर जा सकते हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर जिसका अब दूसरा पार्ट आने वाला है और फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। लेकिन अब फैंस के लिए एक और गुड न्यूज आई है। खबर आ रही है कि धुरंधर अब री रिलीज हो रही है यानी आप दोबारा थिएटर पर धुरंधर देख सकते हो।
कब होगी री रिलीज
गुरुवार को फिल्म के मेकर्स ने अनाउंस किया कि धुरंधर वर्ल्डवाइड मार्च 13 को रिलीज होगी। 19 मार्च को धुरंधर 2 आ रही है और 13 मार्च से आप धुरंधर देख सकते हैं। धुरंधर 500 स्क्रीन्स में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी जिसमें 250 स्सक्रीन्स भारत में हैं 12 मार्च से और ओवरसीस 13 मार्च से।
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म 185 स्क्रीन्स पर आएगी। वहीं धुरंधर द रिवेंज की बुधवार को स्पेशल स्क्रीनिंग भी होगी मूवी के ग्लोबल रिलीज से पहले। ये प्रीमियर में प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट स्क्रीन में होगा।
धुरंधर ने किया था कमाल
बता दें कि धुरंधर पहले पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ कमाए थे।
आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड धुरंधर के दूसरे पार्ट धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संदय दत्त, आर माधवन अहम किरदार में हैं। वहीं यामी गौतम के कैमियो की भी खबर आ रही है।
टॉक्सिक से क्लैश टला
पहले धुरंधर 2 का यश की फिल्म टॉक्सिक से क्लैश था, लेकिन फिर टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला किया। उन्होंने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों की वजह से वे फिल्म को अभी रिलीज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस मूवी को वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए बनाया है तो जब सिचुएशन ठीक होंगी तभी मूवी रिलीज करेंगे। टॉक्सिक अब 4 जून 2026 को रिलीज होगी।
इस फिल्म से धुरंधर 2 की टक्कर
टॉक्सिक भले ही पोस्टपोन हो गई है, लेकिन अब भी धुरंधर की एक फिल्म से टक्कर होने को है। दरअसल, 19 मार्च को उस्ताद भगत सिंह भी रिलीज होने वाली है और यह पवन कल्याण की फिल्म है।
हालांकि उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर हरीश का कहना है कि वह इस कॉम्पटीशन से नर्वस नहीं हैं। उन्होंने आदित्य धर की तारीफ भी की है कि वह टैलेंटेड और अच्छे डायरेक्टर हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों की कहानी अलग है तो दर्शकों को 2 अलग टॉपिक देखने को मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पवन कल्याण की फैन फॉलोइंस पर भरोसा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


