Home मनोरंजन समाचार धुरंधर 2 से टक्कर के लिए तैयार हैं यश,नहीं बदलेंगे टॉक्सिक की...

धुरंधर 2 से टक्कर के लिए तैयार हैं यश,नहीं बदलेंगे टॉक्सिक की रिलीज डेट? सामने आया ये बड़ा कारण

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/17/1200x900/ddddfdrtdggffvfstyf_1771336803469_1771336807804_1771337110933.jpg

धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच टक्कर होनी तय है। यश अपनी फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदल रहे हैं। इसके पीछे का कारण सामने आ गया है। साथ ही यश धुरंधर के मेकर्स से भी इस वजह से नाराज हैं। जानिए-

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है। धुरंधर 2 और टॉक्सिक की रिलीज को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट हैं। दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं। धुरंधर के बाद धुरंधर 2 को लेकर ज्यादा बज लग रहा है। ऐसे में कोशिश की जा रही थी कि टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाए। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि अधूरे काम की वजह से मेकर्स टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन कर सकते हैं। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यश अपनी फिल्म के लिए 19 मार्च तय कर चुके हैं। ये उनका ईगो नहीं बल्कि फिल्म को लेकर उनका विश्वास है।

यश नहीं बदलेंगे टॉक्सिक की रिलीज

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यश फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदल रहे हैं। पोर्टल ने अपने सूत्र के हवाले से लिखा है कि यश बहुत ही समझदार बिजनेसमैन हैं। अगर उन्हें धुरंधर 2 से डर होता तो वो पहले ही टॉक्सिक की रिलीज बदल देते। लेकिन उन्हें अपने कंटेंट पर ज्यादा भरोसा है। और वो सिर्फ वीकेंड कलेक्शन पर नहीं बल्कि थिएटर में लंबे चलने के बारे में सोच रहे हैं।

धुरंधर मेकर्स से नाराज हैं यश

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म टॉक्सिक तीन साल पहले दिसंबर 2023 में अनाउंस कर दी गई थी। तब से ही उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे थे। यश पीछे हटकर अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते। आगे कहा गया है कि यश धुरंधर के मेकर्स से भी नाराज हैं। धुरंधर के मेकर्स ने बिना उन्हें जानकारी दिए ईद प्लान कर लिया ये जानते हुए कि वो डेट पहले ही बुक की जा चुकी थी।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है ये कल्चर?

सूत्र ने बताया कि टॉक्सिक की रिलीज डेट पिछले साल मार्च में ही अनाउंस हो चुकी थी। अगर धुरंधर 2 उसी दिन रिलीज की जा रही थी तो शिष्टाचार के नाते एक कॉल कर टॉक्सिक के मेकर्स को जानकारी दी जानी चाहिए थी। सूत्र के मुताबिक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह के कम्युनिकेशन का कल्चर नहीं है। साउथ में ये कॉमन बात है।

धुरंधर 2 और टॉक्सिक का इंतजार

बता दें, धुरंधर 2 और टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं। धुरंधर 2 नॉर्थ में हिंदी ऑडियंस के लिए धमाका करने वाली है। वहीं टॉक्सिक को लेकर साउथ ऑडियंस में क्रेज बना हुआ है। साउथ में यश के लिए जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनकी फिल्म को अच्छी शुरुआत मिल सकती है। यश स्टारर फिल्म का बजट 600 करोड़ बताया गया है। उम्मीद है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN