Home मनोरंजन समाचार धुरंधर-2 ने पहले दिन ही बना डाला रिकॉर्ड, इन 10 फिल्मों को...

धुरंधर-2 ने पहले दिन ही बना डाला रिकॉर्ड, इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/20/1200x900/20th_march__record_1773969639052_1773969649136.jpg

Dhurandhar 2 Day 1 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, कई सारी फिल्मों को मात भी दे दी है।

Dhurandhar 2 Opening Day Collection: स्पॉई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। बता दें, आज तक किसी भी हिंदी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई नहीं की है। मतलब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसने डे1 पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। इतना ही नहीं, साउथ और बॉलीवुड की 10 फिल्मों को पीछे भी छोड़ा है।

‘धुरंधर 2’ की पहले दिन की कमाई

‘धुरंधर 2’ 18 मार्च के दिन चुनिंदा शहरों के सिमित थिएटर्स में रिलीज हुई थी इसलिए इसे डे0 कहा जा रहा है। डे0 पर फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब फिल्म ने कुल 145.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है।

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे0 43 करोड़ रुपये
डे1 102.55 करोड़ रुपये
कुल कमाई 145.55 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ से पहले किस हिंदी फिल्म के नाम था सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड?

‘धुरंधर 2’ से पहले डे1 पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के पास था। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘सालार पार्ट 1’, ‘आदिपुरुष’, ‘देवरा पार्ट 1’, ‘जवान’, ‘कुली’, ‘लियो’, ‘एनिमल’, ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ काे पीछे छोड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन
धुरंधर 2 102.55 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी 95.30 करोड़ रुपये
सालार पार्ट 1 90.70 करोड़ रुपये
आदिपुरुष 86.75 करोड़ रुपये
देवरा पार्ट 1 82.50 करोड़ रुपये
जवान 75 करोड़ रुपये
कुली 65 करोड़ रुपये
लियो 64.80 करोड़ रुपये
एनिमल 63.80 करोड़ रुपये
दे कॉल हिम ओजी 63.75 करोड़ रुपये
कांतारा चैप्टर 1 61.85 करोड़ रुपये

इन्हें नहीं पछाड़ पाई ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ तीन फिल्मों से अब भी पीछे है। ओपनिंग डे पर ‘पुष्पा 2’ ने 162.25 करोड़ रुपये, ‘आरआरआर’ ने 133 करोड़ रुपये और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 116 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN