Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/25/1200x900/Dscs_1774459848928_1774459855657.jpgDhurandhar 2 extra scenes: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर-2 का जादू लोगों के सिर ऐसा चढ़कर बोल रहा है, कि एक फैन तो इस फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन देखने के लिए फ्लाइट की टिकट लेकर विदेश चली गई।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी, जिसका रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है। लेकिन एक फैन की दीवानगी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल मनाली डे नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने इस फिल्म का 6 मिनट लंबा ‘अनसेंसर्ड वर्जन’ देखने के लिए भारत से सीधे कैलिफोर्निया तक का सफर तय कर लिया। यह खबर अब इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बन गई है।
क्यों 6 मिनट के लिए किया 20 घंटे का सफर?
इस सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस सफर के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि वह खास तौर पर फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन देखने के लिए 20 घंटे लंबी फ्लाइट लेकर अमेरिका पहुंचीं। वीडियो के कैप्शन में मनाली ने लिखा, ‘सिर्फ 6 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज देखने के लिए 20 घंटे की फ्लाइट और 4 दिनों का इंतजार! फायदे तो हैं भाई।’ मनाली का कहना है कि फिल्म का पूरा वर्जन केवल देश के बाहर ही देखने को मिल रहा है, जिसे देखने का अनुभव अलग ही था। अब इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं।
यूजर ने पोस्ट में बताया क्यों लिया यह फैसला?
क्योंकि कई लोग उनका मजाक बना रहे थे तो अपनी इस ट्रिप का जिक्र करते हुए मनाली ने मजाकिया लहजे में लिखा कि उनके लिए कॉमन सेंस और जेटलैग से कहीं ज्यादा ऊपर ‘धुरंधर 2’ के वो 6 एक्स्ट्रा मिनट थे। उन्होंने साफ किया कि फिल्म देखना उनकी पहली पसंद थी और इस पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए। मनाली ने अपने उन दोस्तों को भी यह पोस्ट शेयर करने को कहा जो ‘धुरंधर’ के फैन हैं। यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है और लोग रणवीर सिंह के लिए इस फैन की दीवानगी देखकर हैरान हैं।
भारत में नहीं दिखाए जा रहे फिल्म के कुछ सीन
बता दें कि भारत में रिलीज हुई इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है, जबकि अमेरिका जैसे देशों में अवेलिबल अनसेंसर्ड वर्जन में कुछ ऐसे एक्स्ट्रा सीन शामिल किए गए हैं जिन्हें सेंसर नियमों की वजह से भारत में नहीं दिखाया जा रहा है। इस सोशल मीडिया यूजर की पोस्ट ने उन फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है जो फिल्म के हर एक सीन को देखना चाहते हैं। फिलहाल रणवीर सिंह और आदित्य धर की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 1000 करोड़ के पार पहुंच गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



