Home मनोरंजन समाचार धुरंधर 2 के शिरानी साहब इस गाने में बने हैं बुजुर्ग आशिक,...

धुरंधर 2 के शिरानी साहब इस गाने में बने हैं बुजुर्ग आशिक, बोले-सलमान खान को देखकर आइडिया आया

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/16/1200x900/firdaus_song_1776344447945_1776344448596.jpg

बिमल ओबरॉय ने धुरंधर 2 में कमाल की एक्टिंग की है। अब उनका एक गाना देखकर आपको झटका लग सकता है। गाने का टाइटल फिरदौस है जिसे उन्होंने खुद गया है। मजेदार बात है कि गाने की इंस्पिरेशन सलमान खान हैं।

धुरंधर 2 के शिरानी साहब यानी बिमल ओबरॉय फिर से चर्चा में हैं। वजह इस बार फिल्म नहीं उनका रीसेंटली रिलीज हुआ गाना है। इंट्रेस्टिंग बात है कि यह गाना उन्होंने सलमान खान से इंस्पायर्ड होकर लिखा है। बिमल ने बताया कि वह बाथरूम सिंगर तक नहीं हैं लेकिन यह गाना सिर्फ लिखा ही नहीं बल्कि गाया भी। उन्होंने इस गाने के बननी की इंट्रेस्टिंग कहानी बताई है।

जब सलमान को देख क्रेजी हुईं लड़कियां

बिमल ने गाने की लाइन अपने दोस्त नानू भाई के एक डायलॉग से उठाई। वह बार-बार बोलते थे- शहर की कौन सी वो फिरदौस है। इसके बाद जब वह टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें अपनी इंस्पिरेशन मिल गई जो कि सलमान खान थे। बिमल इस मूवी में आर्मी जनरल बने थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिमल ओबेरॉय बताते हैं, ‘मुझे याद है कि विएना में दाईं तरफ बैरीकेड्स थे और लेफ्ट साइड में हजारों लड़कियां सलमान-सलमान चिल्ला रही थीं। वहां से ये ट्रिगर हुआ। मैं उनको विजुअलाइज करके ये गाना लिखने लगा क्योंकि ये गाना ऐसा था जो कि धरमजी या सलमान खान जैसे किसी एक्टर पर सूट कर सकता था।’

कविता जैसा बनाया गाना

बिमल ये लिखी हुई लिरिक्स लेकर प्रसाद के पास पहुंचे। वहां तय किया कि इसमें कोई म्यूजिक या गाना नहीं होगा। वह बताते हैं, ‘जब मैंने प्रसाद को सुनाया तो कोई म्यूजिक नहीं था। हमने सोचा कि इसे ऐसे ही रखते हैं- सिलसिला की तरह, जहां अमिताभ बच्चन गुनगुनाते हैं ‘ये रात है।’ क्योंकि मैं सिंगर तो हूं नहीं, मैं तो बाथरूम में भी नहीं गाता हूं। तो मैंने कहा इसको रिसाइटेशन की तरह ही रखते हैं।’

फनी है फिरदौस का वीडियो

बिमल आगे बताते हैं, ‘वहां से प्रासद ने इसके इर्द-गिर्द एक ट्रैक बनाया। इसको इस तरह से लेयर किया कि फील किया जा सके जो बहुत कूल और बहुत ट्रेंडी हो।’ फिरदौस में क्या दिखाया जाएगा, इसके लिए बिमल ने थोड़ा मजाकिया अंदाज चुना। वह रोडसाइड रोमियो टाइप दिख रहे हैं।

मिल गए थिएटर के दोस्त

इस बारे में फिरदौस बताते हैं, ‘मैं कुछ थिएटर फ्रेंड्स के संपर्क में आया जैसे कि दिलनाज इरानी, प्रियंका चरण, गुनीत, सिमरत हरविंद कौर वगैरह। ये लोग मेरे साथ थिएटर में थे। ये सब कूद पड़े। इस तरह ये बन गया।’

कई सारी फिरदौस

बिमल ओबरॉय के इस गाने के कंपोजर प्रसाद हैं। लिरिक्स बिमल ओबरॉय की हैं। प्रसाद और बिमल ने इसे मिलकर गाया है। इस गाने में अलग-अलग फिरदौस दिखी हैं। दिलनाज इरानी छत वाली फिरदौस, प्रियंका चरण गली वाली फिरदौस, गुनीत कौर चाय वाली फिरदौस, सिमरत ऑटो वाली फिरदौस हैं। बिमल ओबेरॉय इसमें बुजुर्ग आशिक बने हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN