Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बीच गौरव गेरा का 28 साल पुराना...

‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बीच गौरव गेरा का 28 साल पुराना खत आया सामने, पढ़कर फैंस हुए भावुक

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/22/1200x900/Gaurav_Gera_1774193323860_1774193329866.jpg

एक्टर गौरव गेरा इन दिनों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें उन्होंने मोहम्मद आलम का किरदार निभाया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।  गौरव गेरा ने 1998 के दो हाथ से लिखे खतों की तस्वीरें शेयर कीं।

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की चर्चा अब भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी हो रही है। ये फिल्म इन दिनों ऐसा बवाल काट रही कि इसने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में को चार दिनों में ही धूल चटा दी है। वहीं, मूवी में रणवीर सिंह अपने हमजा के रोल से पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म हर दिन शानदार कमाई के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के सभी किरदार खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, मूवी में ‘मोहम्मद आलम’ का रोल निभाने वाले गौरव गेरा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बीच अब गौरव का एक पुराना खत चर्चा में आया है, जो उन्होंने सालों पहले अपने माता-पिता को लिखा था। आइए जानते हैं उस खत में आखिर क्या था?

गौरव ने शेयर की अपने हाथ थे लिखे खत की तस्वीरें

एक्टर गौरव गेरा इन दिनों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें उन्होंने मोहम्मद आलम का किरदार निभाया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। रविवार को गौरव गेरा ने 1998 के दो हाथ से लिखे खतों की तस्वीरें शेयर कीं, जो उन्होंने अपने माता-पिता को तब लिखे थे, जब वे मुंबई में एक संघर्षरत एक्टर थे।

28 साल पहले की बात है…

गौरव गेरा ने अपने इस खत की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे माता-पिता को यह खत – 3 दिसंबर 1998… मुंबई आए हुए मुझे एक महीने से भी कम समय हुआ था। यह 28 साल पहले की बात है… तब कोई ईमेल नहीं होते थे, बस खत ही चलते थे। जाहिर है, उसके बाद बहुत सारा टीवी पर काम, कुछ फिल्में, विज्ञापन फिल्में, म्यूजिकल प्ले, रेडियो, TikTok, Reels… यह उतार-चढ़ाव भरा एक प्यारा सफर रहा है। भगवान की कृपा रही है… लेकिन अब यह ‘धुरंधर’ वाला दौर है। पता नहीं भविष्य में क्या होने वाला है… लेकिन मैं अपने 23 साल के उस रूप को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने उम्मीद नहीं छोड़ी, और मां-पापा को उनके अथाह सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।’

पैसों के मामले में अभी तक कुछ खास नहीं हुआ है

गौरव के शेयर किए गए पहले खत में उन्होंने लिखा, ‘प्यारी मम्मी और पापा, आप लोग कैसे हैं? मैं यहां बिल्कुल ठीक हूं। पैसों के मामले में अभी तक कुछ खास नहीं हुआ है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। दिल्ली के मुकाबले यहां काम बहुत ज्यादा है। सुबह के समय मैं काम के सिलसिले में अलग-अलग लोगों से मिलता हूं और शाम को मेरी रिहर्सल होती है। यह नाटक एक म्यूजिकल है, जिसका नाम ‘मैन ऑफ ला मांचा’ है। यह एक बहुत मशहूर म्यूजिकल है और जिस ग्रुप के साथ मैं जुड़ा हूं, वह भी बहुत प्रतिष्ठित है।’

मम्मी और पापा, भविष्य तो उज्ज्वल है, लेकिन…

उन्होंने दूसरे खत में लिखा, ‘मैं जिस जगह रहता हूं, वह एक छोटा-सा कॉटेज है और यह मेरी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। अगर मैं और राजेश मिलकर किराया दें, तो हम एक ही बार में 11 महीने का किराया दे सकते हैं, जो कि एक हजार रुपए होगा। दूसरे खर्चों में टेलीफोन, बिजली, गैस, पानी के बिल और खाने-पीने का खर्च शामिल है। मम्मी और पापा, भविष्य तो उज्ज्वल है, लेकिन मुझे अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। सही लोगों से जान-पहचान बनाने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए प्लीज मेरी बात समझिए। मैं आप लोगों की जेब पर थोड़ा भारी पड़ेगा, लेकिन मेरा यकीन कीजिए, ज़्यादा दिनों के लिए नहीं।’ गौरव के इस खत को पढ़कर फैंस ही नहीं स्टार्स भी कमेंट कर इमोशनल हो रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN