Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/03/1200x900/rddf_1772510235156_1772510255489.jpgरणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज के इंतजार में बैठी ऑडियंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स इस दिन से एडवांस बुकिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यानी आप जल्द धुरंधर 2 की टिकट बुक कर सकेंगे।
रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर धमाके के बाद ऑडियंस दूसरे पार्ट का इंतजार कर रही है। फिल्म इस ईद पर रिलीज हो रही है जिसके लिए जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़ी खबर सामने आ रही है। आमतौर पर किसी भी फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से एकाध दिन या हफ्ते भर पहले शुरू हो जाती है। लेकिन धुरंधर 2 को लेकर कहा जा रहा है कि मेकर्स दो हफ्ते पहले ही टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू करना चाहते हैं।
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग
Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग दो हफ्ते पहले शुरू करना चाहते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्री सेल से फिल्म को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। और मेकर्स इस बड़े मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते। इसलिए रिलीज से दो हफ्ते पहले ही फिल्म टिकट बेचना शुरू कर सकते हैं। अगर इस रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग इसी हफ्ते से शुरू हो सकती है। अभी आधिकारिक एलान होने का इंतजार हो रहा है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट का इंतजार
धुरंधर 2 के ट्रेलर की बात करें तो इस हफ्ते रिलीज किया जा सकता है। हाल में रिपोर्ट सामने आई थी कि मेकर्स होली पर ऑडियंस को सरप्राइज दे सकते हैं। लेकिन बाद में ये खबर सिर्फ अफवाह निकली। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर लॉन्च नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में किया जा सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
धुरंधर 2 से होगा जबरदस्त फायदा
ट्रेड एनालिस्ट, क्रिटिक्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक धुरंधर 2 बिना किसी प्रमोशन के भी ऑडियंस को थिएटर तक लाने में सफल साबित होगी। फिल्म को लेकर पहले ही बज बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही करीब 250 का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म से होने वाली कमाई अब सिर्फ मेकर्स को जबरदस्त फायदा पहुंचाने वाली है।
धुरंधर ने हिलाया था बॉक्स ऑफिस
धुरंधर के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म बनी है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर नंबर्स हिला दिए थे। विदेशों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म अब धुरंधर बन चुकी है। पहले ये रिकॉर्ड RRR, जवान जैसी फिल्मों के नाम था।
रिलीज के दिन होगी जबरदस्त टक्कर
धुरंधर 2 की रिलीज की बात करें तो फिल्म ईद पर यानी 19 मार्च को दस्तक दे रही है। इसी दिन यश की फिल्म टॉक्सिक भी आ रही है और दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। जानकार के मुताबिक इस क्लैश से एक को भारी नुकसान होने वाला है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


