Home मनोरंजन समाचार धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस पीने लगीं थीं जरूरत से ज्यादा शराब,...

धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस पीने लगीं थीं जरूरत से ज्यादा शराब, मां-पिता ने भी कई दफा तोड़ा दिल

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/20/1200x900/Screenshot_2026-04-20_090707_1776656243618_1776656253342.png

धुरंधर में अपने गानों के लिए तारीफें बटोर रही जैस्मिन सैंडलस ने शराब ज्यादा पीने लगी थीं। पेरेंट्स की वजह कई बार दिल टूटने की बात सिंगर ने बताई है। अब उन्हें पुरानी बातों पर पछतावा है।

सिंगर जैस्मीन सैंडलस धुरंधर: द रिवेंज में अपने गाने के लिए तारीफें बटोर रही हैं। सिंगर ने कुछेक गानों में अपनी आवाज दी है जिन्हें ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला। फैंस से मिल रहे इस प्यार से सिंगर खुश हैं। हाल में जैस्मीन ने अपने गाणीं और स्ट्रगल के बारे में बात की। सिंगर ने हाल में बताया कि वो अल्कोहोलिस्म से लड़ती आई हैं। उम्र के एक पढ़ाव पर उन्होंने इतनी शराब पी जितने उन्हें नहीं पीनी चाहिए थी।

शराबी बन गई थीं जैस्मिन

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर पहुंची जैस्मिन ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया, ‘मैंने बहुत स्ट्रगल किया। मुझे लगता है कि बड़े होते हुए मैंने अपने जीवन में कई पड़ाव पार किए हैं, खुद को समझने की कोशिश में। वो सफर आसान नहीं था। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। पेरेंट्स के लिए तो मुश्किल होते ही हैं, साथ ही बच्चों के लिए भी। हमें गाइडेंस की जरूरत होती है।

अपनी गलती पर अब पछताती हैं जैस्मिन

जैस्मिन ने आगे कहा कि पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ इतने सख्ती से पेश क्यों आते हैं? मुझे कुछ बातों का पछतावा है। मैं शराब पीती थी। बहुत कुछ एक साथ हो गया। एक तरफ मैं पॉपुलर थी और दूसरी तरफ कई तरह की फीलिंग्स से गुजर रही थी। इसी दौरान परिवार से रिश्ते टूट गए। पिता का निधन हो गया। मैं सफल हो गई। मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी और अब मुझे इसका पछतावा है। जैस्मिन ने बताया कि उनके पेरेंट्स की वजह से बचपन में कई दफा उनका दिल टूटा था। ये उनके साथ लंबे वक्त तक रहा। वो उन्हें प्यार करती हैं, लेकिन उन्हें बचपन में का उनका ये दर्द बना रहा। जैस्मिन ने बताया कि उनके पासकोई सुरक्षित माहौल नहीं था।

सलमान की किक के लिए गाया गाना

बता दें, जैस्मिन का जन्म जालंधर में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हुई। उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म मुस्कान से सिंगिंग में अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद कई म्यूजिक एल्बम पर काम किया। सलमान खान की किक के लिए भी जैस्मिन ने गाना गाया। उनकी आवाज में ‘यार ना मिले तो मरजावा’ जबरदस्त हिट हुआ।

धुरंधर में जैस्मिन के गाने

इन दिनों जैस्मिन फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट में गानों के लिए तारीफें बटोर रही हैं। इन फिल्मों में जैस्मिन ने शरारत, मैं और तू, जाइए सजना और आरी आरी जैसे गानों में आवाज दी। अब जैस्मिन अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में जैस्मिन की आवाज नए गानों में सुनाई देने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN