Home मनोरंजन समाचार धुरंधर की सफलता के बाद बदल गए हैं रणवीर सिंह, मानव गोहिल...

धुरंधर की सफलता के बाद बदल गए हैं रणवीर सिंह, मानव गोहिल ने को-स्टार के बारे में क्यों कही ये बात?

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/09/1200x900/manav_ranveer_1775709489744_1775709493668.png

Dhurandhar 2 Success: धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ नजर आए एक्टर मानव गोहिल ने अपने को-स्टार के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह में फिल्म की सफलता के बाद क्या बदलाव आए हैं।

धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह संग के साथ नजर आए एक्टर मानव गोहिल ने अपने को-स्टार के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों की सफलता और पिता बनने के बाद रणवीर सिंह में क्या बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि रणवीर सिंह अभी अपने जीवन के बहुत जरूरी फेज में हैं। वो अभी बदलाव के दौर में हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप नोटिस करेंगे तो उनके कपड़े पहनने से लेकर मीडिया के सामने आने तक हर चीज में बदलाव हुआ है।

रणवीर सिंह में बदलाव के बारे में क्या बोले मानव गोहिल?

हिंदी रश के साथ खास बातचीत में मानव गोहिल ने बताया कि कैसे धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह में बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रणवीर इस समय अपने जीवन के एक बहुत जरूरी दौर से गुजर रहे हैं- वे बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। वो पिता बन चुके हैं और एक ऐतिहासिक फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। वो पहले से ही सुपरस्टार हैं और एक महान एक्टर हैं। आज जो भी उनके पास है, वो उसके हकदार हैं। मुझे यकीन है कि उनके फैसलों के पीछे कोई बड़ी वजह है। अगर आप नोटिस करें, उनके कपड़े, मीडिया प्रेजेंस-सब कुछ बदल गया है। उनका व्यवहार भी विकसित हो गया है, वो अब सुव्यवस्थित कपड़ों में नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि अब वो एक अलग ही इंसान हैं।”

रणवीर के कांतारा विवाद के बारे में क्या बोले मानव गोहिल?

इसी बातचीत के दौरान होस्ट ने मानव से रणवीर सिंह की कांतारा विवाद के बारे में भी सवाल किया। इस सवाल का जवाब देते हुए मानव ने कहा, “रणवीर केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सुपरस्टार हैं। मुझे यकीन है कि अपनी स्टारडम को संभालने को लेकर और ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं। ऐसे फैसले लेने में उनका मार्गदर्शन करने वाले लोग हैं, और दीपिका पादुकोणल (रणवीर सिंह की पत्नी) खुद एक बहुत ही समझदार महिला हैं।

2001 में टीवी से की करियर की शुरुआत

मानव गोहिल ने धुरंधर 1 और पार्ट 2 में सुशांत बंसल का किरदार निभाया है। मानव गोहिल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में चूड़ियां से की थी। इसके बाद मानव गोहिल कहानी घर घर की, कुसुम, कसौटी जिंदगी की और सीआईडी जैसे शोज में नजर आए।

धुरंधर 1 की बात करें तो फिल्म पिछले साल दिसंबर के महीने में रिलीज हुई थी। वहीं, धुरंधर 2 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेक किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN