Home टेक न्यूज़ दो साल पुराने OnePlus फोन में आया लेटेस्ट अपडेट, आपके पास है...

दो साल पुराने OnePlus फोन में आया लेटेस्ट अपडेट, आपके पास है तो तुरंत करें इंस्टॉल

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वनप्लस ने भारत में अपने पुराने स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 के लिए OxygenOS 16.0.5.700 अपडेट के रोलआउट करने पुष्टि की है। इस अपडेट का वर्जन नंबर IN: CPH2613_16.0.5.700(EX01) है। हालांकि इस रोलआउट की घोषणा अभी-अभी की गई है, लेकिन कुछ यूजर्स को यह अपडेट पहले ही मिल चुका होगा।

OnePlus ने अपने दो साल पुराने फोन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। अगर आप भी वनप्लस का फोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, वनप्लस ने भारत में अपने पुराने स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 के लिए OxygenOS 16.0.5.700 अपडेट के रोलआउट करने पुष्टि की है। इस अपडेट का वर्जन नंबर “IN: CPH2613_16.0.5.700(EX01)” है। हालांकि इस रोलआउट की घोषणा अभी-अभी की गई है, लेकिन कुछ यूजर्स को यह अपडेट पहले ही मिल चुका होगा, जबकि अन्य यूजर्स को यह आने वाले दिनों में मिल सकता है।

अगर आपके फोन में यह अपडेट दिखाई नहीं दे रहा है, तो टेंशन मत लीजिएगा, क्योंकि आने वाले दिनों में इस फोन के सभी यूजर्स के लिए पास यह अपडेट पहुंच जाएगा। कंपनी ने इस फोन को भारत में अप्रैल 2024 में लॉन्च किया है, यानी यह फोन दो साल पुराना है।

नए अपडेट में सिक्योरिटी पैच भी

इस अपडेट के साथ, Nord CE 4 यूजर्स को अप्रैल 2026 का सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। इसके साथ ही, यह एक ऐसी समस्या को भी ठीक करता है, जिसमें होम स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करके Shelf खोलने पर बार-बार ‘Shelf stopped running’ का एरर दिखाई देता था।

अभी यह अपडेट भारत में जारी किया जा रहा है। हालांकि, उम्मीद है कि इसे दूसरे क्षेत्रों के लिए भी घोषित किया जाएगा, लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। जिन यूजर्स को यह अपडेट मिल गया है और उन्हें किसी भी तरह की समस्या आ रही है, वे फीडबैक टूल का इस्तेमाल करने और समस्याओं की रिपोर्ट करने के लिए *#800# डायल कर सकते हैं। इसके अलावा, रोलआउट अनाउंसमेंट की कम्युनिटी पोस्ट के जरिए भी फीडबैक शेयर किया जा सकता है।

चूंकि अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही और भी डिवाइस को अप्रैल 2026 का सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेगा, और हम आपको इस बारे में अपडेट देते रहेंगे।

OnePlus Nord CE 4 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 394 पीपीआई, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.40 प्रतिशत और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20.1:9 है और इसमें HDR10+ सपोर्ट भी है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट लगा है, जिसके साथ 8GB LPDDR4x रैम दी गई है। गेमिंग के लिए इस फोन में X-axis लीनियर मोटर भी है।

फोटो और वीडियो के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT600 सेंसर है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट है, और इसके साथ ही 8-मेगापिक्सेल का सोनी IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा भी है। वनप्लस ने इस डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फोन के सामने की तरफ 16-मेगापिक्सेल का सेंसर लगा है। यह कैमरा सेटअप 60 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से 1080p वीडियो और 30fps की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसमें 256GB तक की UFS3.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनैस, बीडीएस, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, एम्बिएंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। इस फोन को IP54 रेटिंग मिली हुई है।

फोन में Hi-Res ऑडियो सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए हैं। इसमें 5500mAh की बैटरी है जो 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर यह पूरे एक दिन की बैटरी लाइफ देता है, जबकि 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में इसे सिर्फ 29 मिनट लगते हैं। 186 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई केवल 8.4 एमएम है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN