Source :- LIVE HINDUSTAN
दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में एक साथ एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने जगह बनाई है। रिटेल सेक्टर से जुड़े जिम वॉल्टन, रॉब वॉल्टर और एलिस वॉल्टन क्रमश: 8वें, 9वें और 10वें पोजीशन पर हैं।
दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में एक साथ एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने जगह बनाई है। रिटेल सेक्टर से जुड़े जिम वॉल्टन, रॉब वॉल्टर और एलिस वॉल्टन क्रमश: 8वें, 9वें और 10वें पोजीशन पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों में से वॉरेन बफेट, माइकल डेल और जेनसेंग हुआंग जैसे दिग्गज अब बाहर हो चुके हैं।
कौन है वॉल्टन फैमिली
वॉल्टन फैमिली दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में गिनी जाती है। यह अमेरिका की रिटेल दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट के संस्थापक परिवार है। सैम वॉल्टन ने इस परिवार की नींव रखी थी। उन्होंने वॉलमार्ट की शुरुआत की थी। उनका उद्देश्य कम कीमत पर लोगों को ज्यादा सामान उपलब्ध कराना था।
वॉल्टन परिवार के प्रमुख सदस्य
रॉब वॉल्टन सैम वॉल्टन के बड़े बेटे हैं। रॉब लंबे समय तक वॉलमार्ट के चेयरमैन रहे और कंपनी की स्ट्रैटजी और विस्तार में बड़ी भूमिका निभाई। दूसरे जिम वॉल्टन वॉलमार्ट के साथ-साथ बैंकिंग सेक्टर (Arvest Bank) में भी सक्रिय हैं। ये परिवार के इन्वेस्टमेंट और फाइनेंस को संभालते हैं। एलिस वॉल्टन क्रिस्टल ब्रिज म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट की संस्थापक हैं। इन तीनों की संपत्ति का मुख्य स्रोत वॉलमार्ट में हिस्सेदारी है। बता दें वॉलमार्ट दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनियों में से एक है।
दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में कौन कहां है
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति 632 अरब डॉलर है। सोमवार को उनकी संपत्ति में 4.70 अरब डॉलर की गिरावट आई। इस साल अबतक मस्क के नेटवर्थ में 12.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
2. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे नंबर पर लैरी पेज है। इनकी संपत्ति में सोमवार को 856 मिलियन डॉल की गिरावट दर्ज की गई। इस साल अबतक 32.7 अरब डॉलर गंवाने के बाद अब इनका नेटवर्थ 236 अरब डॉलर रह गया है।
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 224 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सोमवार को इनकी संपत्ति में 995 मिलियन डॉलर का इजाफ हुआ। हालांकि, बेजोस की दौलत में इस साल अबतक 29.7 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।
चौथे नंबर पर सर्गी ब्रिन हैं। इस साल अबतक इनकी दौलत में 30.2 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को 840 मिलियन डॉलर गंवाने के बाद अब इनका नेटवर्थ 220 अरब डॉलर रह गया है।
5वें स्थान पर मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग हैं ओर इस साल अबतक 42.7 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। हालांकि, सोमवार को मेटा के शेयरों में आई तेजी के चलते इनकी दौलत में 3.57 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब इनके पास 191 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।
61.3 अरब डॉलर की चोट
छठे पोजीशन पर लैरी एलिसन हैं। इस साल सबसे अधिक नुकसान इन्होंने ने ही उठाया है। सोमवार को 1.63 अरब डॉलर के नुकसान के साथ इस साल अबतक इन्हें 61.3 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। इनका नेटवर्थ अब 186 अरब डॉलर रह गया है।
अर्नाल्ट ने 56.4 अरब डॉलर गंवाए
सातवें पर बर्नार्ड अरनाल्ट हैं। इनकी कुल संपत्ति 151 अरब डॉलर है। इस साल इन्हें अबतक 56.4 अरब डॉलर की चोट पहुंच चुकी है। हालांकि, सोमवार को उनकी दौलत में 1.10 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।
8वें स्थान पर जिम वॉल्टन हैं। इस साल अबतक इनकी संपत्ति में 9.14 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है। इनकी कुल संपत्ति 145 अरब डॉलर है। सोमवार को इनके नेटवर्थ में 106 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।
9वें पोजीशन पर रॉब वॉल्टन हैं। इससाल अबतक इनकी संपत्ति 9.05 अरब डॉलर बढ़कर 143 अरब डॉलर हो गई है। सोमवार को इनकी दौलत में 91.05 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई।
10वें स्थान पर एलिस वॉल्टन हैं। इस साल अबतक इनकी संपत्ति में 8.85 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। सोमवार को इनके नेटवर्थ में 124 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और अब नका नेटवर्थ 142 अरब डॉलर है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



