Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/dvt_1773718616184_1773718620990.jpgदिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को 10 साल हो गए हैं। दोनों के फैंस काफी समय से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे और अब लगता है वो न्यूज आ गई है।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के पॉपुलर और फेवरेट कपल्स में से एक हैं। काफी समय से फैंस जिस चीज का इंतजार कर रहे थे दोनों को लेकर वो भी आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
इस वजह से नहीं शेयर की गुड न्यूज
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिव्यांका और विवेक लाइफ की नई जर्नी शुरू करने वाले हैं। दोनों के परिवार वाले काफी खुश हैं। दोनों ने नई सदस्य के आने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि अभी दोनों ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है और फैंस को इसका ही इंतजार है। दोनों ने अब तक इसलिए गुड न्यूज को अब तक नहीं शेयर किया है क्योंकि वे काफी प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं। सिर्फ परिवार वाले इस गुड न्यूज को जानते हैं।
बेबी शावर भी होगा जल्द
रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि दोनों बेबी शावर सेरेमनी की भी तैयारी कर रहे हैं जो जल्द होने वाली है। लेकिन ये फंक्शन काफी प्राइवेट होगा। इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
बता दें कि दिव्यांका और विवेक की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों एक पावरफुल कपल हैं जो हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। वहीं साथ में वेकेशन एंजॉय करना भी पसंद करते हैं। वहीं 3-4 दिन पहले दोनों ने साथ में रोमांटिक फोटोज भी शेयर की थीं।
दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी
दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो विवेक और दिव्यांका साथ में शो ये है मोहब्बतें करते हैं। अपनी लव स्टोरी को लेकर विवेक ने कहा था, ऐसा कुछ नहीं था लव एक फर्स्ट साइट। ये अरेंज मैच था। हमें कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिलाया गया था। इसके बाद हम एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने लगे। काम के बाद मिलते थे और समझ आया कि हम एक-जैसे हैं। कई आदतें हमारी मैच करती हैं।
दोनों ने फिर कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली। दोनों ना सिर्फ एक-दूसरे के बल्कि एक-दूसरे के परिवार के भी काफी करीब हैं।
प्रोफेशनल लाइफ
दिव्यांका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट वेब शो द मैजिक ऑफ श्री में नजर आई थीं। वहीं टीवी पर वह लास्ट फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 3 में नजर आई थीं बतौर चैलेंजर।
वहीं विवेक की बात करें तो वह लास्ट 2023 में झलक दिखलाजा में नजर आए थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



