Home मनोरंजन समाचार दाऊद इब्राहिम से कभी नहीं मिला, धुरंधर 2 की रिलीज के बाद...

दाऊद इब्राहिम से कभी नहीं मिला, धुरंधर 2 की रिलीज के बाद पाक नेता नबील गबोल ने दी सफाई, बोले- मैंने उन्हें…

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/NAB_1775010547174_1775010557887.jpg

पाकिस्तानी नेता नबील गबोल धुरंधर 2 की रिलीज के बाद काफी चर्चा में हैं। अब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी दाऊद इब्राहिम से मिले हैं तो जानें उन्होंने क्या कहा।

धुरंधर 2 जबसे रिलीज हुई है तबसे फिल्म के कई सीन और किरदारों को लेकर खूब डिस्कशन चल रहा है। फिल्म के कुछ किरदार जो रियल लाइफ में भी हैं, वे भी खुलकर इस पर बात कर रहे हैं। अब धुरंधर में राकेश बेदी द्वारा निभाया गया किरदार जमील जमाली भी सबको काफी पसंद आ रहा है। पाकिस्तानी नेता नबील गबोल भी तबसे काफी चर्चा में हैं क्योंकि उनसे लोग किरदार को कनेक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले दाऊद को लेकर नबील

फिल्म में दाऊद इब्राहिम(बड़े साहब) को भी दिखाया गया, लेकिन उसमें दाऊद की हालत काफी खराब दिखाई गई जो बेड पर है और खड़े होने लायक नहीं है। अब क्यों घंटी बजे शो पर नबील से पूछा गया, हमारे मुंबई से एक पड़ोसी रहते हैं कराची में, उन्हें बड़े साहब बोलते हैं, क्या आप मिले हो उनसे?

इस पर नबील बोलते हैं, ‘मैं कभी नहीं मिला हूं, ना मुझे पता है कि वो कराची में रहते हैं। मीडिया और धुरंधर फिल्म में दिखाया है कि वो कराची के क्लिफ्टन एरिया में रहते हैं। वो एरिया मेरे घर से 200 मीटर की दूरी पर है। लेकिन ना मैंने उन्हें देखा है और ना कभी सुना है।’

दाऊद को मारने पर सीन पर नबील ने क्या कहा

वह आगे बोलते हैं, धुरंधर में दिखाया है कि वो मौत के बेड पर हैं और जमील के इंजेक्शन देने के बाद मरने वाले हैं, लेकिन मुझे नहीं पता वो है या नहीं है।

राकेश बेदी की परफॉर्मेंस ने सबका जीता दिल

बता दें कि धुरंधर 2 में जमील जमाली को कराची के एक चालाक राजनेता के रूप में दिखाया गया है। राकेश को इस किरदार के लिए काफी प्यार मिला है। वहीं ना सिर्फ दर्शक बल्कि क्रिटिक्स और कई सेलेब्स ने किरदार की तारीफ की है।

धुरंधर 2 के कलेक्शन ने पहले पार्ट को पछाड़ा

धुरंधर 2 की बात करें तो यह साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है। पहले पार्ट ने जहां 1300 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड। वहीं दूसरे पार्ट ने वर्ल्डवाइड 13 दिन में टोटल 1,435.41 करोड़ की कमाई कर ली है।

धुरंधर 2 की कास्ट

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदार में हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म 2000 करोड़ तक कमा सकती है वर्ल्डवाइड।

वैसे इस फिल्म की टक्कर होने वाली थी यश की मूवी टॉक्सिक से, लेकिन फिर रिलीज से कुछ दिनों पहले मेकर्स ने अनाउंस किया कि मूवी को मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण पोस्टपोन कर दिया है। अब टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN