Home विश्व समाचार तब तक कोई सीजफायर नहीं, अब ईरान ने रख दी कौन सी...

तब तक कोई सीजफायर नहीं, अब ईरान ने रख दी कौन सी बड़ी शर्त; हमले जारी

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान ने एक बार फिर सीजफायर के लिए बड़ी शर्त रख दी है। ईरान ने कहा है कि जब तक हमले बंद नहीं होते हैं, तब तक कोई सीजफायर नहीं होगा। इस बीच ईरान के इस्फाहन शहर में शनिवार को हवाई हमला हुआ है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है।

ईरान ने एक बार फिर सीजफायर के लिए बड़ी शर्त रख दी है। ईरान ने कहा है कि जब तक हमले बंद नहीं होते हैं, तब तक कोई सीजफायर नहीं होगा। इस बीच ईरान के इस्फाहन शहर में शनिवार को हवाई हमला हुआ है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ईरान इंटरनेशनल ने सरकारी अखबार फर्हिख्तेगन के हवाले से खबर दी है कि ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर के शीर्ष सलाहकार अली शमखानी के शरीर को बिना सिर के दफनाया गया।

पूरी तरह ठीक हैं मोजतबा
वहीं, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरघची ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहाकि देश के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहाकि उनके साथ कोई समस्या नहीं है। बता दें कि अमेरिकी रक्षामंत्री ने दावा किया था कि मोजतबा घायल हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन ईरान ने अमेरिका के इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है।

अमेरिकी धमकी पर ईरान का जवाब
ईरान ने शनिवार को खार्ग द्वीप पर हुए हमलों का बदला लेने की धमकी देते हुए कहाकि वह अमेरिका से जुड़े तेल बुनियादी ढांचे को ‘राख के पर्वत’ में बदल देगा। शुक्रवार देर रात ईरान के रणनीतिक खार्ग द्वीप पर भारी अमेरिकी बमबारी और राष्ट्रपति ट्रम्प की उस चेतावनी के बाद कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी जारी रखता है तो अमेरिकी सेना ईरानी तेल केंद्रों को निशाना बना सकती है। इस पर ईरान की प्रतिक्रिया आयी है। ‘खातम अल-अम्बिया केंद्रीय मुख्यालय’ के प्रवक्ता इब्राहिम जोलफाकारी ने बड़ी घोषणा की कि यदि ईरान की संपत्तियों पर हमला किया जाता है तो अमेरिकी कंपनियों से जुड़े सभी तेल, आर्थिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को राख के पहाड़ों में बदल दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खार्ग पर अमेरिकी बमबारी
ईरानी सरकारी मीडिया ने जोलफाकारी के हवाले से कहाकि अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के जवाब में हम घोषणा करते हैं कि यदि ईरान के तेल, आर्थिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर कोई हमला होता है तो जैसे हमने पहले भी चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि पूरे क्षेत्र में उन सभी कंपनियों के बुनियादी ढांचे को तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा, जिनमें अमेरिका की हिस्सेदारी है या जो अमेरिका के साथ सहयोग कर रही हैं। अमेरिका ने शुक्रवार देर रात ईरान के रणनीतिक खार्ग द्वीप पर शक्तिशाली बमबारी की, जिससे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN