Home राष्ट्रीय समाचार डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से समझौते को लेकर अब क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से समझौते को लेकर अब क्या कहा?

9
0

Source :- BBC INDIA

डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Nathan Howard/Getty Images

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होगा. हालांकि, इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि ‘शायद (समझौता) ना भी हो.’

विमान में रिपोर्टरों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अगर आप देखें तो पहले ही सत्ता बदल गई है क्योंकि पहला शासन पूरी तरह ख़त्म हो गया, नष्ट हो गया, सब मर गए.”

“दूसरे शासन के ज़्यादातर लोग मर चुके हैं. तीसरे शासन में हम अलग लोगों से निपट रहे हैं. ये पूरी तरह अलग समूह है, तो मैं इसे सत्ता परिवर्तन मानता हूं.”

ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि सत्ता परिवर्तन हो चुका है, इससे बेहतर आप कुछ नहीं कर सकते.”

ट्रंप ने ईरान से समझौते को लेकर कहा, “मुझे लगता है हम उनसे समझौता करेंगे, लगभग पक्का है, लेकिन हो सकता है ना हो.”

उन्होंने आगे कहा, “ईरान के मामले में आप कभी कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि हम उनसे बातचीत करते हैं और फिर हमें उन्हें उड़ाना पड़ता है.”

गौरतलब है कि पाकिस्तान दावा कर चुका है कि ईरान और अमेरिका ने बातचीत के लिए उस पर भरोसा जताया है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ईरान या अमेरिका ने शांति वार्ता में शामिल होने की पुष्टि की है या नहीं.

SOURCE : BBC NEWS