Source :- LIVE HINDUSTAN
Humanoid robot breaks dishes and dances: ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ह्यूमनॉइड रोबोट को डांस करते देखा जा सकता है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो में रोबोट नाचने के लिए हंगामा करता दिख रहा है, बर्तन तोड़ रहा है और खाने-पीने का सामान तक गिरा देता है।
Humanoid robot breaks dishes and dances: लगातार काम करते रहना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। हम सभी कभी-कभी काम से ब्रेक लेना चाहते हैं, शायद थोड़ा आराम करने के लिए, मूड फ्रेश करने के लिए या शायद डांस वगैराह करने के लिए। खैर, ऐसा लगता है कि रोबोट भी इस भावना से अछूते नहीं हैं। ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ह्यूमनॉइड रोबोट को डांस करते देखा जा सकता है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो में रोबोट नाचने के लिए हंगामा करता दिख रहा है, बर्तन तोड़ रहा है और खाने-पीने का सामान तक गिरा देता है। स्टाफ के लोग उसे रोकने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन रोबोट डांस करने के लिए इतना बेताब है कि वो किसी की सुनने को राजी नहीं है। रोबोट की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें…
डांस मूव दिख रहा रोबोट
यह वीडियो कैलिफोर्निया के एक चीनी रेस्टोरेंट का है। इस क्लिप में, हम एक ह्यूमनॉइड रोबोट को एक प्यारा सा “I’m good” (मैं ठीक हूं) एप्रन पहने हुए देखा जा सकता है। उसके चेहरे पर एक बड़ी LED मुस्कान भी है। हालांकि, जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, रोबोट मेज पर जोर से हाथ मारता है और लगातार डांस मूव करता दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि रोबोट ने फैसला कर लिया है कि उसने काफी काम कर लिया है। अब नाचने का समय आ गया था।
रोबोट ने क्या किया?
रोबोट खाने-पीने का सामान गिरा देता है और अपना परफॉर्मेंस शुरू कर देता है। जैसे ही रोबोट अपनी बाहें हिलाता है, स्टाफ का एक मेंबर उसे पीछे से पकड़ लेता है और उसे रोकने की कोशिश करता है। शुरू में, यह सब मजा-मस्ती ही थी, लोग हंस रहे थे और स्टाफ मुस्कुरा रहा था। लेकिन रोबोट किसी की नहीं सुनता; वह ग्राहकों को एक शानदार शो दिखाने में इतना डूबा हुआ है कि उसे किसी और बात की परवाह ही नहीं है।
जल्द ही, तीन स्टाफ मेंबर रोबोट को पकड़कर रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन किसी को यह नहीं पता कि इसे रोका कैसे जाए। इस पूरे समय रोबोट की डिस्प्ले पर दो बड़ी-बड़ी आंखें दिखाई देती हैं, शायद प्यारा दिखने के लिए, और वह अपनी हरकतें करता रहता है। आखिरकार, ऐसा लगता है कि उसका परफॉर्मेंस खत्म हो गया है। रोबोट ‘डैब’ करता है और रुक जाता है, शायद उन स्टाफ मेंबर्स पर तंज कसते हुए, जो उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। स्टाफ चला जाता है।
देखें video
यह कैसे और कहां हुआ?
यह घटना संभवतः दक्षिणी कैलिफोर्निया में Haidilao की एक फ्रैंचाइजी में डिज्नी की फिल्म ‘Zootopia 2’ का प्रमोशन इवेंट था। चीनी मीडिया के अनुसार, Haidilao की मूल कंपनी ऑटोमैटेड किचन में निवेश करने के लिए जानी जाती है, जहां रोबोट शेफ और रोबोट द्वारा फूड डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होती है।
डेली बीस्ट के अनुसार, यह रोबोट रिमोट-कंट्रोल्ड है। इसे डांस करने और ग्राहकों के साथ बातचीत करने के लिए प्रोग्राम किया गया है, जैसे कि हाई-फाइव देना या हाथ मिलाना। यह रोबोट ‘हैलो’ भी कह सकता है और दिल का आकार भी बना सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कर्मचारी ने गलती से रोबोट पर मौजूद “क्रेजी डांस” बटन दबा दिया, जिससे यह अफरा-तफरी मच गई। अच्छी बात यह रही कि इस अचानक हुए डांस परफॉर्मेंस से किसी को चोट नहीं लगी, और रोबोट के रुकने के बाद हालात काबू में आ गए।
शायद, रोबोट्स को नौकरियों को पूरी तरह से ऑटोमेट करने में अभी और समय लगेगा। हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि पहले भी चीनी रोबोट्स ने बिना किसी गलती के काम किए हैं, जैसे कि पिछले महीने स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में किया गया डांस। टेक अरबपति एलन मस्क और टेस्ला भी Optimus ह्यूमनॉइड रोबोट को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। पिछले साल, मस्क ने Optimus का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बिना किसी इंसानी मदद के कुंग फू कर रहा था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

