Home  लाइफस्टाइल समाचार ट्रेकिंग करने वालों के लिए बेस्ट है प्राशर लेक, देखें कहां से...

ट्रेकिंग करने वालों के लिए बेस्ट है प्राशर लेक, देखें कहां से शुरू होता है ट्रेक

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रैकिंग के लिए भारत में कई जगह हैं। पराशर लेक उन्हीं में से एक है। यहां पर आप परिवार के साथ भी ट्रैकिंग करने के लिए जा सकते हैं। जानिए कहां से शुरू होता है ये ट्रैक।

पहाड़ों से घिरे रास्तों के बीच से चलकर अपनी मंजिल तक पहुंचने का अलग ही मजा है। ट्रेकिंग के दौरान भले ही शारिरिक थकावट हो जाती है, लेकिन रूह एक बार फिर से तरोताजा महसूस करने लगती है। शहर के शोर-शराबे और फोन से दूर, जब आप पहाड़ों में होते हैं, तो वहां सिर्फ आपकी सांसों की आवाज और पक्षियों का चहचहाना होता है। पेड़ों और नदी के बीच एक सन्नटा सुकून भरा होता है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पर्वतों से घिरी नीले पानी की पराशर झील ट्रैकिंग के लिए फेमस है। घने जंगल और कई छोटी नदियों से होकर गुजरता ये ट्रैक ट्रैकिंग लवर्स को खूब पसंद आता है। शुरुआती समय में ट्रेकिंग के लिए पराशर झील एकदम परफेक्ट है। आइए जानते हैं यहां के ट्रेक की डिटेल्स-

कहां से शुरू होता है ट्रेक

ट्रेक की शुरुआत बागी गांव से होती है। बागी से झील तक की दूरी लगभग 7 से 9 किलोमीटर है। जिसे पूरा करने में लगभग 4 से 5 घंटे लगते हैं। शुरुआत में रास्ता घने देवदार के जंगलों से होकर गुजरता है और बीच में एक छोटा वाटरफॉल भी आता है।

ट्रेक की जानकारी

पराशर झील की गहराई कितनी है आज तक कोई इसका पता नहीं लगा पाया है। इसके अलावा झील के बीच में एक छोटा सा तैरता हुआ टापू है, जो अपनी जगह बदलता रहता है। झील के किनारे ऋषि पराशर को समर्पित एक सुंदर तीन मंजिला लकड़ी का मंदिर है। इस जगह से आपको धौलाधार, पीर पंजाल और किन्नौर की बर्फीली चोटियों का शानदार नजारा देखने को मिलेगा।

दिल्ली से पराशर झील कैसे पहुंचे?

दिल्ली या चंडीगढ़ से मंडी के लिए वोल्वो बसें आसानी से मिल जाती हैं। इसके अलावा आप मंडी से बागी गांव तक जाने के लिए लोकल बस या प्राइवेट टैक्सी ले सकते हैं। अगर आप ट्रेकिंग नहीं करना चाहते हैं तो झील तक सीधी सड़क भी जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN