Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/ky_1777047724778_1777047733119.jpgयश की फिल्म टॉक्सिक जून में दस्तक देगी। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसके कुछ सेंसुअल सीन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। अब यश ने उस पर बात की है।
यश फिल्म टॉक्सिक लेकर आ रहे हैं। यश के फैंस इस मवी का कबसे इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें कुछ सेक्स सीन भी दिखे थे। इन सीन को लेकर काफी चर्चा भी हुई और कुछ को ये पसंद नहीं आया। अब यश ने उन सीन को लेकर अपनी बात रखी है। यश ने कहा कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास, एक्शन फिल्म में फीमेल गेज यानी कि वह चाहती हैं कि इसमें महिलाओं को भी दिखाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि फीमेल और मेल डायरेक्टर्स के साथ काम करने में क्या डिफ्रेंस है।
यश बोले यही सबसे एक्साइटिंग बात
दरअसल, सिनेमाकॉन में एक अमेरिकन कन्टेंट क्रिएटर से बात करते हुए यश से कहा गया कि बहुत ही कम होता है भारत में कि एक महिला डायरेक्टर, एक्शन फिल्म बना रही है। इस पर यश ने कहा, ‘यही तो सबसे एक्साइटिंग बात है। तो क्या होता है कि जब आप एक्शन फिल्म की बात करते हैं तो मेल एक्टर्स की ही बात होती है। भारत में ऐसा ही होता है। एक बड़े पैमाने पर बनी एक्शन फिल्म, वह भी एक गैंगस्टर फिल्म जिसमें फीमेल गेज को दिखाया गया है, यह एक बहुत ही नया और रेफ्रेशिंग है।’
गीतू जानती हैं महिलाओं को कैसे दिखाना है
यश ने आगे कहा, ‘सोच काफी क्लीयर थी और वो जो भी करती हैं स्ट्रॉन्गली करती हैं। वह शानदार राइटर भी हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। फिल्म में इमोशन कैसे दिखाए जाते हैं, रोमांस या एक महिला को कैसे दिखाना है या एक महिला को अलग कैसे प्रेजेंट करना है यही मैंने इस जर्नी में सीखा है।’
टीजर में क्या दिखाया था
टीजर में दिखाया गया था कि यश एक कसीनो में जाते हैं जिसमें एक महिला उनके साथ होती है चमकदार कपड़ों में। वीडियो के एक हिस्से में एक महिला को उनके ऊपर बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि वह उस पर शराब डाल रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म
टॉक्सिक की रिलीज की बात करें तो यह मूवी अब 4 जून को रिलीज होने वाली है। पहले यह मूवी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी और इसकी धुरंधर 2 द रिवेंज से टक्कर होने वाली थी, लेकिन फिर रिलीज डेट से कुछ दिन पहले मेकर्स ने अनाउंस किया कि क्योंकि मिडल ईस्ट में दिक्कत चल रही है तो वे फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर रहे हैं क्योंकि वे मूवी को वर्ल्डवाइड रिलीज करना चाहते हैं। चलिए तो अब 4 जून को रिलीज होने के बाद फिल्म क्या धमाका करती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


