Home व्यापार समाचार टाटा के इस शेयर में तूफानी तेजी, 700 रुपये के पार दाम,...

टाटा के इस शेयर में तूफानी तेजी, 700 रुपये के पार दाम, 10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर गुरुवार को 11% से अधिक के उछाल के साथ 719 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 साल में कंपनी के शेयरों में 578% से अधिक की तेजी आई है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है।

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर गुरुवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 719 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 साल में टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में 578 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। टाटा ग्रुप की यह दिग्गज कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन का मार्केट कैप गुरुवार को 36000 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.38 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 26.62 पर्सेंट है।

5 साल में 578% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment) के शेयर पिछले 5 साल में 578 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2021 को 105.59 रुपये पर थे। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर 19 फरवरी 2026 को 719 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 407 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयर 222 पर्सेंट के करीब उछल गए हैं। पिछले एक साल में टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में 19 पर्सेंट की तेजी आई है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1184 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 525.85 रुपये है। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 35 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

कंपनी को हुआ है 37 करोड़ रुपये का मुनाफा
टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ((Tata Investment)) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर 36.98 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 34.33 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 50.28 करोड़ रुपये रही है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 43.76 करोड़ रुपये थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN