Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/the_raikar_case_1776862325575_1776862331199.pngCrime Thriller Series: क्राइम सीरीज के शौकीन हैं तो जियो हॉटस्टार की ये सीरीज जरूर देखें। परिवार के एक बेटे की मौत हो जाती है। हर एक एपिसोड में एक नया सस्पेक्ट सामने आता है। 7 एपिसोड की सीरीज का क्लाइमेक्स आपके होश उड़ा देगा।
अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो कहीं आप से जियो हॉटस्टार की ये सीरीज मिस तो नहीं हो गई? हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उस सीरीज के हर एक एपिसोड में एक परिवार के ऐसे-ऐसे राज खुलते हैं कि आप हैरान रह जाएंगे। परिवार के एक 16 साल के लड़के की मौत हो जाती है। ये मौत पहले सुसाइड लगती है, लेकिन जब जांच शुरू होती है तो जो एक एक करके राज खुलते हैं उससे साफ हो जाता है कि ये कोई सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो इसे जरूर देखिए। सीरीज का नाम है- द रायकर केस।
द रायकर केस में 7 एपिसोड्स हैं। हर एक एपिसोड में परिवार के अलग-अलग लोगों के हैरान करने वाले राज खुलते हैं। सीरीज गोवा के एक प्रतिष्ठित परिवार की कहानी है। सीरीज शुरू ही एक सस्पेंस के साथ होती है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है।
पहला एपिसोड
द रायकर केस के पहले एपिसोड का नाम है सुसाइड या मर्डर। इस एपिसोड में दिखाया गया है कि कैसे रायकर परिवार के एक लड़के की मौत हो जाती है। सबको लगता है कि वो सुसाइड है, लेकिन पुलिस जब जांच शुरू करती है तो साफ होता है कि ये सुसाइड नहीं मर्डर है। परिवार की बेटी अपने ऊपर मर्डर का इल्जाम ले लेती है, लेकिन वो ऐसा क्यों करती है?
दूसरा एपिसोड
दूसरे एपिसोड का नाम हैं हंट फॉर द किलर। पुलिस की जांच जैसे शुरू होती है रायकर परिवार जो एक साथ होने का दावा करता है, उस परिवार में दरारें दिखने लगती है। परिवार के एक सबसे महत्वपूर्ण शख्स पर मर्डर का आरोप लगता है। आखिर कौन है वो मर्डर?
तीसरा एपिसोड
तीसरे एपिसोड का नाम है द एविडेंस डजंट लाई। परिवार की जो बेटी मर्डर की जिम्मेदारी लेती है उसके सामने एक बहुत ही अजीब सबूत हाथ लगता है। वो सबूत लेकर वो पुलिस के पास जाती है और परिवार के उस सदस्य को छुड़ाकर लाती है जिसपर मर्डर का आरोप है। परिवार की वो बेटी फिर पुलिस की मदद करती है।
चौथा एपिसोड
चौथे एपिसोड का नाम है हिडन सीक्रेट्स, बरीड ट्रूथ। घर की बेटी इताशा के सामने परिवार के वो राज सामने आने लगते हैं जो उसने कभी सोचे भी नहीं होते हैं। एक एक करके परिवार के लोग अपने-अपने बोले गए झूठ से पर्दा उठाना शुरू करते हैं। लेकिन इस बीच इताशा खुद को बिल्कुल अकेला पाती है और उसे मिलता है एक साथ। क्या उस साथ पर भरोसा किया जा सकता है?
पांचवा एपिसोड
पांचवे एपिसोड का नाम है रायकर्स वर्सेस रायकर्स। इतिशा के सामने अब अपने परिवार के हर सदस्य के असली चेहरे सामने आ चुके हैं। वो अपने ही परिवार को पहचान नहीं पा रही है। उसके हाथ एक ऐसा सबूत लगता है कि उसकी खुद की लाइफ अब खतरे में है।
छठा एपिसोड
छठे एपिसोड का नाम ट्रुथ ओवर फैमली है। इस एपिसोड में सामने आता है किलर का चेहरा। सीरीज के पांच एपिसोड तक आपको उस शख्स पर बिल्कुल शक नहीं होगा। लेकिन जब सच सामने आता है, हर कोई हैरान रह जाता है। अपने सच को छिपाने के लिए मर्डर एक बहुत ही खतरनाक चाल चलता है।
सातवां एपिसोड
सातवें एपिसोड का नाम है व्हूडनइट। इस एपिसोड में इताशा एक बुरे संकट में फंस जाती है। उस संकट के दौरान इताशा के सामने वो सच आता है जो उसके कभी सोचा नहीं होता है। सीरीज ऐसे अजीब मोड़ पर खत्म होती है कि आपको सीरीज खत्म होते ही सीजन 2 का इंतजार होगा।
सीरीज की कास्ट
सीरीज की कहानी की तरह ही इस शो की कास्ट भी जबरदस्त है। इस सीरीज में अतुल कुलकर्णी, अश्विनी भावे, पारुल गुलाटी, रीना वाधवा, ललिक प्रभाकर, रुशद राणा और कुणाल करण कपूर जैसे कलाकार नजर आए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


